महाशिवरात्रि पर्व पर सोमवार को पूरा जम्मू शहर शिवमय माहौल में डुबा रहा। दिनभर मंदिरों और शिवालयों में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान हर हर महादेव, बम-बम भोले और जय महाकाल के जयघोष के साथ शहर के शिवालय गुंज उठे। मंदिरों में भोले के त्रिशूल और शिवलिंग के अलौकिक दर्शन पाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी है। इस दौरान भक्तों ने शिवलिंग पर जला और दुध चढ़ा कर सुख समृद्धि की कामन की।
विज्ञापन
2 of 7
शिवरात्री जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि में युवाओं पर भी भोले की भक्ति का रंग अधिक चढ़ता है। माथे पर भसम और मन में उत्साह लिए युवाओं की टोलियां शहर में घूमती दिखी। शहर में भोले का रंग इस कदर चढ़ा था कि हर कोई भोले की भजनों पर झूमता दिखा। शहर के प्रमुख मंदिर रणवेरेश्वर, पीरखो जामवंत गुफा और जानीपुर स्थित आप शंभू में दिन भर मेले जैसा माहौल दिखा।
विज्ञापन
3 of 7
शिवरात्री जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में शिव के दर्शन पाने के लिए भक्त जन सह परिवार पहुंचे। इस दौरान भोले नाथ से परिवार के लिए सुख, शांति और सफलता की कामनाएं की। शहर के साथ आसपास की इलाकों में मौजूद हर छोटे और बड़े शिवालयों में भक्तों कार्यक्रम हुए। मंदिरों में दिन भर भक्तों का जमावड़ा और भोले के भजन गूंजते सुनाई देती रही। शहर के बिक्रम चौक स्थिति शिव मंदिर में हजारों भक्तों ने हाजिर लगाई। सुबह हलकी बूंदाबांदी होने बाद दिन भर मौसम साफ रहा, जिससे दिन चढ़ते ही शिवालयों में भक्तों की संख्या में वृद्धि होती गई जो रात तक चली रही।
4 of 7
शिवरात्री जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
पीरखो में उमड़े भक्त जन
जामवंत गुफा पीरखो में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा है। लोगों ने सह परिवार शिवलिंग पर दुध और जलाभिषेक करके भगवान शिव से मानते मांगी। जामवंत की गुफा पीरखो में लगी भक्तों की लंबी कतारें लोगों की शिव के प्रति आस्था को बया कर रही थी। पीरखो में आयोजित शिवरात्रि मेले में भी भक्तों का हजूम उमड़ा। शिवरात्रि का अवकाश होने पर मेले में लोगों की संख्या रविवार के मुकाबले अधिक दिखी। शिव के अलौकिक रूप के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने शिव वंदना कर भोला का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
5 of 7
शिवरात्री जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
रणीवेरेश्वर मंदिर में हुई विषेश पूजा
शलामार स्थिति रणवीरेश्वर मंदिर में सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में मौजूद 11 छोटे-बड़े शिवलिंग के दर्शन करते हुए भक्तों ने मुख्य शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान विशेष पूजा में भक्तों ने पूजा आरती और हवन में भाग लेकर अमन, शांति की कामनी की।
विज्ञापन
6 of 7
शिवरात्री जम्मू
- फोटो : अमर उजाला
आप शंभू मंदिर
मंदिर में महाशिवरात्रि की धूम रही। पर्व को लेकर मंदिर की सजावट ने भक्तों का मनमोह लिया। शिव के दर्शन पाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वारा तक भक्तों की लंबी कतारें लगी। भक्तों जनों हाथों में जल, दुध, धूप और फूल लिए शिव दर्शन करने पहुंचे। भक्तों की लाइनों में हर आयु वर्ग के लोग थे। शिव भक्तों की शिव के प्रति आस्था जगजाहिर है। मंदिरों में भोले के जयघोष से पूरे माहौल को शिवमय होता। मंदिर में जंगम बाबों के साथ शिव भक्त नाचते झूमते नजर आए।
दिन भर लगे भोले के भंडारे
महाशिवरात्रि पर दिन भर भोले के भंडारे लगे। शहर में ब्रिकम चौक, रेलवे स्टेशन बस स्टैंड, जानीपुर सहित अन्य स्थानों पर भोले के भंडारे लगे। भंडारों में हजारों की संख्या में भोले के भक्ताें ने आशीर्वाद स्वरूप भंडारा ग्रहण किया। भंडारे में नो प्लास्टिक का भी ध्यान रखा गया।