भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों दक्षिणी कश्मीर के विक्टर फोर्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अवंतीपोरा में प्रशिक्षण के दौरान दैनिक कार्यों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें वालीबाल खेलने से लेकर जूता पालिश करने तक के वीडियो हैं।
विज्ञापन
2 of 5
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्यूटी के दौरान वह जवानों का हौसला भी बढ़ाते देखे जा रहे हैं। सोने के लिए दस फुट के कमरे में एक तख्त पड़ा हुआ है। वह अपना निजी कार्य खुद कर रहे हैं। अधिकारियों तथा जवानों की हाजिरी लेने के साथ साथ उन्हें काम का जिम्मा भी सौंप रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं। मेस में खाने की मेज पर गुनगुनाते हुए का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य वीडियो में वह मैं पल दो पल का शायर हूं गाना गुनगुनाते हुए देखे जा सकते हैं। ज्ञात हो कि धोनी टीए बटालिजम्मू। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों दक्षिणी कश्मीर के विक्टर फोर्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
4 of 5
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
अवंतीपोरा में प्रशिक्षण के दौरान दैनिक कार्यों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें वालीबाल खेलने से लेकर जूता पालिश करने तक के वीडियो हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञात हो कि धोनी 106 टीए बटालियन के मानद कर्नल हैं। 2011 में उन्हें यह उपाधि दी गई थी। उन्होंने पिछले दिनों कश्मीर में ड्यूटी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सेना ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी। वे यहां 15 अगस्त तक अपनी सेवाएं देंगे।