जम्मू-कश्मीर में सेना, पुलिस और सामाजिक संगठनों के साथ ही स्थानीय लोग भी कोरोना वायरस को मात देने में अपना योगदान दे रहे हैं। लोग सरकारी आदेशों का पालन करते हुए घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान भी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छी तरह से पालन कर रहे हैं।