फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कठुआ समेत 11 जिलों में लॉकडाउन शुरू, अन्य नौ जिलों में कोरोना कर्फ्यू, देखिए तस्वीरें

Thu, 29 Apr 2021 10:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नौ जिलों में शुक्रवार से 60 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इनमें जम्मू संभाग के छह व कश्मीर संभाग के नौ जिले हैं। इस बीच प्रदेश के 11 जिलों में गुरुवार रात आठ बजे से 84 घंटे का लॉकडाउन शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में अब सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। सभी जिलों के एसएसपी को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग के जम्मू, कठुआ, उधमपुर, रियासी और कश्मीर संभाग के श्रीनगर, अनंतनाग, बारामुला, बडगाम, कुलगाम, पुलवामा व गांदरबल जिले में गुरुवार शाम सात बजे से लॉकडाउन शुरू हो गया। शाम होते ही पुलिस ने सभी इलाकों में सख्ती करते हुए लोगों को घरों में भेजा। साथ ही दुकानें भी बंद कराईं।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने नौ जिलों में भी शुक्रवार शाम सात बजे से लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। इनमें जम्मू संभाग के सांबा, राजोरी, पुंछ, रामबन, किश्तवाड़ व डोडा और कश्मीर संभाग के शोपियां, बांदीपोरा व कुपवाड़ा में शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों के डीसी अपने-अपने स्तर पर प्रतिबंधित और जारी रहने वाली गतिविधियों के संबंध में अलग से आदेश जारी करेंगे। 

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, बैंक खुले रहेंगे। दूध, सब्जी, फल, अंडा-मीट, किराना की दुकानें अलग-अलग जिलों में सुबह के वक्त चार से पांच घंटे तक ही खुली रहेंगी। मेडिकल स्टोर, स्वास्थ्य संबंधी संस्थान, जांच केंद्र, एलपीजी आउटलेट और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। कृषि गतिविधियां भी जारी रहेंगी। पशु और मवेशियों के चारे की दुकानें खुली रहेंगी। शादी समारोहों में कार्ड दिखाकर लोग जा सकेंगे। लेकिन समारोह में 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए और पांच अस्पताल कोविड अस्पताल घोषित किए गए हैं। इनमें जम्मू संभाग में एक साइकाइट्री अस्पताल जम्मू व कश्मीर संभाग के चार अस्पतालों स्किम्स मेडिकल कॉलेज बेमिना श्रीनगर, जिला अस्पताल गांदरबल व पुलवामा तथा उप जिला अस्पताल कुपवाड़ा को कोरोना अस्पताल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें