फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir Lockdown: बारिश हो या तूफान देश के लिए डटे हैं जवान, आप भी करें ये काम, तस्वीरों में देखें जम्मू-कश्मीर का हाल

Fri, 27 Mar 2020 03:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आने के बाद से प्रशासन और भी सख्त हो गया है। श्रीनगर में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से इस आदेश का पालन करने की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
सभी से अपने-अपने घरों में रहकर ही पांचों वक्त की नमाज पढ़ने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बहुत आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकलें। वहीं घरों से बाहर निकलने वालों के आईडी कार्ड देखने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षाकर्मी हर चौक-चौराहे पर मुस्तैद हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए श्रीनगर प्रशासन ने पीडीएस राशन की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि सरकारी आदेशों का पालन करें। बावजूद इसके कई लोग ऐसे भी दिखे जो सड़कों पर घूम रहे थे। ऐसे लोगों को पुलिस ने दंडित भी किया। साथ ही दोबारा ऐसा न करने की सलाह देते हुए छोड़ा।
 

4 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में कुल संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। गुरुवार को कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस से पहली मौत की खबर आई थी। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती और भी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह भी प्रदेश की सड़कें बिल्कुल सुनसान नजर आईं। वहीं बारिश के चलते जो इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर दिख भी रहे थे उनकी भी संख्या ना के बराबर है।

 
विज्ञापन

5 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
ये प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। इसके अलावा लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस को लेकर कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासीरुल इस्लाम ने कहा कि कश्मीर एक आपदा की ओर बढ़ रहा है। पूरे कश्मीर में किसी भी मस्जिद या धर्मस्थल में शुक्रवार को जुमे की सामूहिक नमाज नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
कहा कि सभी मस्जिदों और धर्मस्थलों के प्रबंधन से विनम्र अपील है कि शुक्रवार की नमाज का आयोजन न किया जाए। यह हमारी सुरक्षा के लिए है।
विज्ञापन

8 of 8
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
नासीरुल इस्लाम ने कहा कि उनके द्वारा जारी निर्देश का कोई उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मस्जिद के मुअज्जिन सहित केवल तीन लोग मस्जिद में पांच बार नमाज अदा करें और बाकी लोग घरों पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें