सर्जिकल स्ट्राइक की कामयाबी से देश खुश है तो हमारे दिल भी बाग-बाग हैं। जब-जब दुशमन का मनोबल गिरा है हमारे हौसले और बढ़ गए हैं। अब पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली गोलाबारी खीज सी मालूम होती है जिसका भारतीय सेना दुगनी आक्रामता के साथ जवाब दे रही है। देखें कैसे दुश्मन के हर मंसूबे को नाकाम करने को तैयार है भारतीय सेना, तस्वीरें :
विज्ञापन
2 of 9
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
जोश से लबरेज ये अल्फाज नौशेरा सेक्टर की एक अग्रिम पोस्ट पर तैनात उन जवानों के हैं जो दिन रात एलओसी की निगहबानी कर रहे हैं।पिछले लगभग दो सप्ताह से दुशमन की गोलाबारी का टारगेट बनाई जा रही इस अग्रिम पोस्ट पर गाहे बगाहे मोर्टार दागे जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
ऐसा पहले भी होता रहा है लेकिन इस बार जवाबी कार्रवाई की आक्रामता कहीं अधिक है। सोमवार को अमर उजाला से बातचीत करते जवानों की आंखों में चमक और आवाज में धमक नजर आई।
4 of 9
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
सर्जिकल स्ट्राइक पर जवानों की प्रतिक्रिया पूछने पर उन्होंने बताया कायदे से अग्रिम पोस्ट पर दुशमन के मंसूबों को नाकाम करने की तैयारी हमेशा रहती है।
विज्ञापन
5 of 9
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
दिन रात तमाम जवान जान की परवाह किए बिना दुशमन को करारा जवाब देने को तैयार रहते हैं लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जिस तरह से देश भर में खुशी की लहर दौड़ी और रेडिया, अखबारों के माध्यम से इस खुशी का इजहार एलओसी तक पहुंचा, उससे उनके हौसले सातवें आसमान पर हैं।
विज्ञापन
6 of 9
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
मुस्तैद ड्यूटी के दौरान कुछ पल बातचीत के लिए निकालते हुए जवानों ने कहा एलओसी पर माहौल शांत हो या फिर गोलाबारी वाला। देश की सीमा को सुरक्षित रखने के इंतजामों में कमीं नहीं होती।
विज्ञापन
7 of 9
Indian Army
- फोटो : ANI
हालांकि ये भी सच है कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने के मामले में अब ज्यादा आक्रामकता से काम लिया जा रहा है।
8 of 9
Indian Army
- फोटो : ANI
नौशेरा से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से किसी भी नापाक साजिश के लिए सेना के जवानों को पूरी आक्रामकता और सख्ती से जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं ।