फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बावे जा रहे हैं तो हो जाएं सतर्क, बन सकते हैं तेंदुए का शिकार

Fri, 02 Apr 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
बावे के जंगल में तेंदुए की दस्तक से दहशत फैल गई है। तेंदुए ने इलाके में घूम रहे एक कुत्ते को अपना शिकार बनाया, जबकि कुत्ते को नोंच डाला है। क्षेत्रवासियों को डर है कि तेंदुआ उनके बच्चों या अन्य किसी व्यक्ति पर हमला न कर दे। वीरवार देर शाम तक वन्यजीव की टीमें दो पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने में लगी थीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने भी लाउडस्पीकर से मुनादी करवा लोगों को हरकी पौड़ी सड़क पर न जाने की हिदायत दी है। तेंदुए की सूचना से जम्मू रोप-वे का सफर करने आने वाले सैलानियों की संख्या पर भी असर दिखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
तेंदुए की जानकारी देती हुई महिला - फोटो : अमर उजाला

एक क्षेत्रवासी ने बताया कि उसने वीरवार तड़के 4.30 बजे एक तेंदुए को कुत्ते को दबोचे हुए देखा। इसके बाद इलाके के लोगों को सूचित किया गया।

विज्ञापन

3 of 5
तेंदुआ - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों ने पत्थर और पटाखे छोड़कर तेंदुए को भगाया, लेकिन तेंदुआ एक कुत्ते को घायल कर अन्य कुत्ते को घसीटता हुआ ले गया। लोग दिनभर सहमे रहे और घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

4 of 5
leopard - फोटो : अमर उजाला
हरकी पौड़ी क्षेत्र में लोग नहीं गए। इसी क्षेत्र में ट्रेन का एक पुल है, जहां से कटड़ा के लिए ट्रेनों का आवागमन होता है। हरकी पौड़ी क्षेत्र के साथ घना जंगल है, आशंका है कि तेंदुआ यहां से भटक कर निचले क्षेत्र में आ गया है। इलाके में दिनभर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बावे के पास जंगल क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

दो बार पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में तेंदुए के दिखने की यह तीसरी घटना है। इसको पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए हैं। वन्यजीव वार्डन जम्मू अनिल अत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों के अनुसार तेंदुए के साथ उसका शावक भी है, जिससे वह खूंखार हुआ है। विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को भी तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें