फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

विज्ञापन
1 of 7
सेना की ओर से प्रत्येक वर्ष छह फरवरी को नौशेरा दिवस सेना के उन हीरो की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने नौशेरा की रक्षा के लिए दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजल‌ि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

2 of 7
छह फरवरी 1948 को दुश्मनों ने टाइन धर और कोट में हमला किया। एक राजपूत के जवानों ने दुश्मनों से लोहा लिया और इस दौरान नायक जादूनाथ सिंह ने दुश्मनों को तो भगा दिया, लेकिन वह खुद शहीद हो गए।
विज्ञापन

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजल‌ि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

3 of 7
इस दौरान भारतीय जवानों ने दो हजार से ज्यादा दुश्मनों को मौत के घाट उतारा। उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया।

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजल‌ि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

4 of 7
वर्ष 1947-48 के दौरान पाकिस्तानी हमलावरों को खदेड़ने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘नौशेरा डे’ के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।  देश की खातिर अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों को शनिवार को सेना ने श्रद्घांजलि दी। सेना की उत्तरी कमान प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडडा जादूनाथ स्मारक नौशेरा पहुंचे। उन्होंने शहीद हुए जादूनाथ की प्रतिमा में श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजल‌ि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

5 of 7
इसके बाद नौशेरा के बूटालिया आडिटोरियम में कालेज और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्वतंत्रता के बाद हमारे जांबाजों के साहसिक कारनामों पर आधारित वृत्त चित्र भी दिखाया गया। हालांकि आडिटोरियम में आयोजित समारोह को देखने से बड़ी संख्या में लोग वंचित रहे। आडिटोरियम में गिनेचुने लोगों को ही जाने की अनुमति थी। हालांकि बाहर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजल‌ि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

6 of 7
68वें नौशेरा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद जीओसी इन सी और उनकी पत्नी पास ही स्थित बाल आश्रम पहुंचे, जहां बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। बाल आश्रम नौशेरा के यतीम और बेसहारा बच्चों से भी मिलकर उनका मनोबल बढ़ाया। उसके बाद वह बूटालिया आडिटोरियम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

PIC: नौशेरा में शहीदों को दी श्रद्धांजल‌ि, जानें क्यों मनाते हैं नौशेरा दिवस?

7 of 7
जीओसी हुड्डा और उनकी पत्नी रश्मि हुडडा ने शहीदों की पत्नियों, बाल सैनिकों, जांबाज किला दराल के परिवारों, सेना के पोट्ररो, सेना के ब्रास बैंड ऑफ राजपूत सेंटर सहित स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में समां बांधा दिया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजयी बच्चें को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें