शोपियां में आतंकियों द्वारा मारे गए सेना के शहीद जवान इरफ़ान अहमद डार के जनाज़े में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने अपनी मौजदूगी दर्ज की।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ANI
शहीद के जनाजे में उपस्थित हर गमगीन चेहरे से झलकता दर्द साफ देखा जा सकता था। लोगों ने बताया कि इरफान स्वाभाव के बेहद शांत थे और उनका किसी से किसी भी प्रकार का बैर नहीं था।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : ANI
वहीं शहीद जवान को दफनाये जाने के बाद उनकी कब्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही गन सैल्यूट देकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस और सेना के अधिकारियों और जवान मौजूद रहे।
4 of 5
- फोटो : ANI
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहीद के गाँव वाले काफी दुखी थे और हर किसी के दिल में बस यहीं चल रहा था कि आखिर इरफान का क्या यही कसूर था किवह सेना में था।
बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आज शहीद इरफान अहमद का शव बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक इरफान के शरीर में दो गोलियां लगी हुई थी, आशंका जताई जा रही कि इरफान के हत्या के पीछे आतंकियों का हाथ है।