कश्मीर में बुधवार को सुरक्षाबलों को दो बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने जहां लश्कर के डिविजनल कमांडर को ढेर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में एक हिजबुल आतंकी मारा गया।
विज्ञापन
3 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के सोपोर इलाके में कुछ आतंकियों के होने की सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
4 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
एसपी सोपोर हरमीत सिंह के मुताबिक सुरक्षाबलों ने संदिग्ध मकान की घेराबंदी की। इसी दौरान मकान मालिक ने पुष्टि करते हुए बताया कि उसके मकान में एक विदेशा आतंकी छिपा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
जिसके बाद आसपास के मकानों को भी खाली करवा लिया गया। सुरक्षाबलों ने आतंकी को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन
6 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
मारे गए आतंकी की शिनाख्त लश्कर के डिविजनल कमांडर अबु बकर के रूप में हुई है जोकि इलाके में आठ सालों से सक्रिय था।
विज्ञापन
7 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
एसपी के मुताबिक मारे गए आतंकी का काम घुसपैठ कर आए आतंकियों को आगे का काम सौंपना था। मारा गया आतंकी ए प्लस प्लस कैटेगरी का आंतकी था जिस पर करीब 12 लाख रुपये का ईनाम था। उसके पास से एक एके-47 राइफल और कुछ अन्य हथियार बरामद हुए हैं।
8 of 9
encounter
- फोटो : Amar Ujala
वहीं दूसरी ओर बुधवार सुबह सुरक्षाबलों को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा इलाके में एक नाके के पास आतंकी सड़क पार कर रहा था। जिसपर सुरक्षाबलों ने उसे रोकने की कोशिश की।
इसी दौरान आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।