कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर देश भर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं एक मैसेज सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि कश्मीर के लाल चौक इलाके में जमीन बिकाऊ है।
आगे की स्लाइड में जानिए क्या है सच...
वायरल मैसेज में लिखा है कि कश्मीर के लाल चौक इलाके में जमीन खरीदने के लिए संपर्क करें
जमीन खरीदने का यह मैसेज हुआ वायरल
- फोटो : अमर उजाला
वायरल मैसेज में लिखा है कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया है। कश्मीर के लाल चौक इलाके में जमीन खरीदने के लिए संपर्क करें, स्टॉक सीमित है। इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है।
मोबाइल नंबर 9019****** उपभोक्ता की निजता को ध्यान में रखते हुए हम आपको इसे पूरा नहीं दिखा सकते। इस उपभोक्ता से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के निवासी है। साथ ही एक सरकारी संस्थान में कर्मचारी हैं।
जब से यह मैसेज वायरल हुआ है देशभर से मेरे पास कॉल आ रही हैं
वायरल मैसेज
- फोटो : Social media
उन्होंने कहा कि जब से यह मैसेज वायरल हुआ है देशभर से मेरे पास कॉल आ रही हैं। लोग जमीन के बारे में सवाल कर रहे हैं। उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैंने ऐसा कोई पोस्ट नहीं किया है। उन्होंने यह माना कि उक्त पोस्ट में उनका नंबर डालकर अराजकतत्वों द्वारा ये काम किया गया है। अमर उजाला की पड़ताल में जमीन खरीदने-बेचने का दावा करने वाला मैसेज गलत साबित हुआ। साथ ही अमर उजाला आप सभी से अपील करता है कि ऐसी किसी भी तरह की अफवाह का शिकार न बनें।