फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: जम्मू-कश्मीर में पहली बार संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होने वाले मरीज

Sat, 15 May 2021 04:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा, 60 लोगों की गई जान, जम्मू में मरने वाले कश्मीर से अधिक। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 31552 लोगों की हुई कोरोना जांच।
 
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। संक्रमित होने वाले मरीजों से कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 3027 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 3814 स्वस्थ हुए। हालांकि, कोरोना से 60 लोगों की मौत भी हुई। इसमें 39 जम्मू और 21 कश्मीर में मौतें हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में संक्रमित होने वालों में जम्मू और कश्मीर संभाग में आंकड़ा लगभग बराबर है। जम्मू में 1511 व कश्मीर संभाग में 1516 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। स्वस्थ होने वाले 3814 मरीजों में 1063 जम्मू व 2751 कश्मीर संभाग से हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हजार से अधिक हो गई है। जम्मू में 19355 व कश्मीर में 32646 सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 236790 पहुंच गया है जिसमें जम्मू में 91277 व कश्मीर में 145513 है। कोरोना वायरस का असर इस बार शहरों से निकलकर देश के गांवों तक पहुंच गया है। शासन और प्रशासन के लिए यह बात चिंता का सबब बनी हुई है।





 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
कोरोना को 191762 मरीजों ने मात दी है। इसमें 70551 जम्मू और 111211 कश्मीर के हैं। पिछले 24 घंटे में 31552 लोगों की कोरोना जांच हुई।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर संभाग
श्रीनगर 379
बारामुला 124
बडगाम 308
पुलवामा 167
कुपवाड़ा 140
अनंतनाग 97
बांदीपोरा 100
गांदरबल 98
कुलगाम 72
शोपियां 31
कुल 1516
 

4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग
जम्मू 534
उधमपुर 221
राजोरी 138
डोडा 40
कठुआ 197
सांबा 154
किश्तवाड़ 48
पुंछ 31
रामबन 52
रियासी 66
कुल 1511
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला
जीएमसी जम्मू बना हॉट स्पॉट
कोरोना से मरने वालों की संख्या पिछले कुछ दिनों से जीएमसी जम्मू में अधिक रह रही है। शुक्रवार को 22 मरीजों की मौत जीएमसी जम्मू में हुई। इसके अलावा दो की गांधीनगर अस्पताल, तीन की जीएमसी कठुआ, दो की जीएमसी डोडा, दो की एस्कॉम्स जम्मू, एक की जिला अस्पताल सांबा, एक की जिला अस्पताल पुंछ, तीन की नारायणा हास्पिटल कटड़ा में मौत हुई। तीन लोगों की घर पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें अस्पताल मृत लाया गया था। इसके अलावा कश्मीर संभाग में दो की स्किम्स बेमिना, तीन की स्किम्स सौरा, एक की एसएमएचएस श्रीनगर, दो की जिला अस्पताल पुलवामा, एक की जिला अस्पताल कुलगाम, चार की जीएमसी अनंतनाग, तीन की जीएमसी बारामुला, एक की जेएलएनएम श्रीनगर, तीन की सीएचसी कुपवाड़ा व एक की पजलपोरा बांदीपोरा में मौत हुई।  

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में भी नहीं रुक रही जम्मू-कश्मीर में नशा और पशु तस्करी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें