फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के आगे नहीं झुके कुलगाम के लोग, चेतावनी के बाद भी भाजपा नेताओं के जनाजे में जुटी सैकड़ों की भीड़

Fri, 30 Oct 2020 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद उनके जनाजे में जुटी भीड़ - फोटो : बसित जरगर
दहशतगर्द चाहे कितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता उनके आगे झुकने वाली नहीं है। यह संदेश कुलगाम की जनता ने भाजपा नेताओं के जनाजे में शामिल होकर दिया है। दरअसल भाजपा के तीन नेताओं की हत्या के बाद आतंकी संगठन टीआरएफ नेे लोगों को चेतावनी दी थी कि कोई भी इन नेताओं के जनाजे में शामिल नहीं होगा। लेकिन जब जनाजे की तस्वीरें सामने आईं तो यह साफ हो गया है कि दहशतगर्दों की धमकियां लोगों के लिए मायने नहीं रखती हैं। आगे देखें नेताओं के जनाजे की तस्वीरें.....

विज्ञापन

2 of 5
बीजेपी नेताओं के जनाजे में उमड़ी भीड़ - फोटो : बसित जरगर
आतंकियों ने लोगों को भाजपा नेता के जनाजे में जमा न होने के लिए धमकी थी। लेकिन आज जब तीनों का जनाजा निकला तो इलाके की कौन सी आंख होगी जो नम न हुई हो। लोगों ने सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर जनाजे को कांधा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में जुटकर लोगों ने तीनों नेताओं की सुपुर्द-ए-खाक नमाज पढ़ी और अपनी एकजुटता दिखाकर आतंकियों को संदेश दिया कि वह उनकी धमकियों से नहीं डरते।

4 of 5
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : बसित जरगर
लोग अपने घरों की खिड़कियों में खड़े होकर नम आंखों से सारा मंजर देखते रहे और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने दहशतगर्दों की इस कायराना हरकत के बाद आक्रोश में आज पाकिस्तान का पूतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें