फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां रो-रोकर कह रही थी- बेटा समर्पण कर दे, पर नहीं माना आतंकी, फिर साथी सहित ऐसे हुआ ढेर

Sun, 05 Jul 2020 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
Encounter KULGAM - फोटो : Amar Ujala
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया। एक आतंकी के परिवार वालों को समर्पण कराने के लिए बुलाया गया। मुठभेड़ स्थल पर पहुंचकर मां ने आतंकी बेटे को समझाने की बहुत कोशिशें की। वह बेटे के सामने रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। 

 
विज्ञापन

2 of 5
Encounter KULGAM - फोटो : Amar Ujala
उसने परिवारवालों की समर्पण की गुहार ठुकरा दी। काफी देर तक गुहार लगाने के बाद भी आतंकी समर्पण को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद मुठभेड़ में मार गिराया गया। ऑपरेशन में जेसीओ समेत तीन जवान भी घायल हुए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
Encounter KULGAM - फोटो : Amar Ujala
जिले के अरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। 

 

4 of 5
Encounter KULGAM - फोटो : Amar Ujala
इस बीच एक आतंकी ने फायरिंग करते हुए मकान से निकलकर भागने की कोशिश की तो सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया। दूसरा आतंकी मकान के अंदर से ही फायरिंग करता रहा। सुरक्षाबलों ने आतंकी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाकर उसे समर्पण का मौका दिया। 

यह भी पढ़ें- महासंयोग: इस बार बाबा अमरनाथ के शिवलिंग में दिख रही ये छवि, सदियों में कभी-कभार होता है ऐसा


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kulgam Encounter - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी उसने फायरिंग जारी रखी तो उसे भी मार गिराया। मारे गए आतंकियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों से दो एके-47 राइफल, गोलियां और अन्य सामग्री मिली है।

यह भी पढ़ेंः बाबा अमरनाथ के जयकारों से गूंजा श्रीनगर, पहलगाम के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक यात्रा, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ेंः लद्दाख से जम्मू-कश्मीर तक ऐसे मुश्किल हालात में काम करती है सेना, तस्वीरें कराएंगी गर्व का एहसास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें