जम्मू-कश्मीर पुलिस का दावा है कि डोडा जिला और त्राल आतंक मुक्त हो चुका है। सुरक्षाबल मुस्तैदी से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं। डोडा और त्राल के आतंक मुक्त होने के बाद आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पड़ोसी मुल्क ने जम्मू-कश्मीर में आतंक के बीज बोने की नापाक हरकत की।
जम्मू कश्मीर में पहला फिदायीन हमला 6 अगस्त 1999 को हुआ। एक हमलावर ने सैनिक शिविर के भीतर घुसकर हमला किया। इसमें एक मेजर समेत तीन सैनिक शहीद हुए थे।
विज्ञापन
2 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मुख्य फिदायीन हमले
01 अक्टूबर 2001- श्रीनगर स्थित विधानसभा में फिदायीन हमला। चार फिदायीन ढेर। 11 जवान शहीद। 24 नागरिकों की मौत।
17 नवंबर 2001- डोडा के रामबन क्षेत्र में लश्कर ने किया फिदायीन हमला। दस जवान शहीद। चार नागरिकों की मौत।
विज्ञापन
3 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
04 दिसंबर 2001- कुपवाड़ा में लश्कर के तीन सदस्यीय आत्मघाती दस्ते ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया। तीनों आतंकी ढेर। दो जवान शहीद। दो जवान सहित पांच जख्मी।
4 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
14 मई 2002- कालूचक स्थित सैन्य क्षेत्र में फिदायीन हमले में तीन आतंकी ढेर। 36 सैन्यकर्मी और उनके परिवार वालों की मौत, 48 जख्मी।
विज्ञापन
5 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : ani
24 नवंबर 2002- जम्मू के रघुनाथ मंदिर में फिदायीन हमला। तीन आतंकियों सहित 13 लोगों की मौत।
विज्ञापन
6 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
18 दिसंबर 2002- थनामंडी आर्मी पोस्ट पर फिदायीन हमले में लश्कर आतंकी ढेर। एक जवान शहीद और तीन जवान जख्मी।
विज्ञापन
7 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
14 मार्च 2003- पुंछ बस स्टैंड पर फिदायीन हमले में एक डीएसपी और तीन नागरिकों की मौत।
8 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
25 अप्रैल 2003- बांडीपोरा में बीएसएफ कैंप में हुए फिदायीन हमले में दो आतंकी ढेर। तीन बीएसएफ जवान शहीद। एक नागरिक की मौत। चार जवानों सहित सात जख्मी।
9 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
26 अप्रैल 2003- श्रीनगर स्थित ऑल इंडिया रेडियो पर फिदायीन हमला। तीन आतंकी ढेर और दो जवान शहीद। मुठभेड़ में आठ अन्य जख्मी।
10 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : amar ujala
15 मई 2003- पुंछ शहर में पुलिस की वर्दी में आए आतंकी ने सेना कैंप के बाहर फिदायीन हमला किया। इसमें एक जवान शहीद हुआ। हमलावर मौके से फरार, लेकिन बाद में मारा गया।
11 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : ani
28 जून 2003- जम्मू के सुजआं इलाके में सेना की डोगरा रेजीमेंट पर फिदायीन हमला। 12 जवान शहीद। एक लेफ्टिनेंट सहित सात जख्मी। दोनों फिदायीन हमले में मारे गए।
12 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
22 जुलाई 2003- अखनूर के टांडा रोड स्थित आर्मी कैंप में फिदायीन हमला। एक ब्रिगेडियर सहित आठ जवान शहीद। चार जनरल, एक ब्रिगेडयर और दो कर्नल सहित 12 जख्मी।
13 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
04 सितंबर 2003- पुंछ शहर स्थित सुरक्षाबलों के कैंप में फिदायीन हमला। दो विदेशी और एक महिला की मौत।
14 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : भारतीय सेना
17 अक्टूबर 2003- मौलाना आजाद रोड स्थित तत्कालीन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निवास पर फिदायीन हमला। दोनों आतंकी मौके पर ही ढेर हुए। दो बीएसएफ जवान शहीद। तीन फोटो जर्नलिस्ट सहित दस जख्मी।
15 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
18 नवंबर 2003- श्रीनगर स्थित 15 कोर हेडक्वार्टर में फिदायीन हमला। एक जवान शहीद, दो अन्य जख्मी।
16 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
02 जनवरी 2004- जम्मू रेलवे स्टेशन पर फिदायीन हमला। चार जवान शहीद। नौ जवानों सहित 15 जख्मी हुए।
17 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
23 मई 2004- काजीगुंड के पास लोअर मुंडा क्षेत्र में आईईडी विस्फोट में 19 बीएसएफ जवान शहीद। छह महिलाओं और पांच बच्चों की भी मौत।
18 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : निखिल मेहता
12 सितंबर 2004- डलगेट स्थित सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। दो डिप्टी कमांडेंट शहीद। दोनों आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया।
19 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
09 अक्टूबर 2004- सिंहपुरा इलाके में सेना की कान्वाई पर फिदायीन हमला। चार जवान शहीद। 35 जख्मी हुए। एक सिविल ड्राइवर भी मारा गया।
20 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : साकिब नबी
17 नवंबर 2004- सोनवार बाग स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास सुरक्षाबलों ने दो फिदायीन आतंकियों को मार गिराया। यहां प्रधानमंत्री की सभा होनी थी।
21 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल फोटो
03 दिसंबर 2004- सोपोर में एसओजी कैंप में तैनात सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। पांच जवान शहीद, दो जख्मी। दोनों आतंकी मार गिराए गए।
22 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
09 दिसंबर 2004- शोपियां स्थित एसओजी कैंप पर हमला। दो पुलिसकर्मी शहीद, जबकि एक डीएसपी सहित चार लोग जख्मी हो गए।
23 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
07 जनवरी 2005- श्रीनगर स्थित आयकर कार्यालय में फिदायीन हमला। बीएसएफ के एक डिप्टी कमांडेंट, दो जवान और एक पुलिसकर्मी शहीद। घटना में एक नागरिक की भी मौत। एक आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को बाद में मार गिराया गया।
24 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
24 फरवरी 2005- श्रीनगर स्थित डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय में फिदायीन हमला। तीन पुलिसकर्मी शहीद। राजस्व विभाग की एक महिला कर्मचारी सहित पांच लोगों की मौत। दो आतंकी मौके पर ही ढेर।
25 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
30 मार्च 2005- सोपोर के आरामपोरा इलाके में स्थित बीएसएफ कैंपों पर दो फिदायीन हमलों में दो आतंकी ढेर। एक पैरा मिलेट्री फोर्स का जवान शहीद।
06 अप्रैल 2005- श्रीनगर स्थित टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर पर दो फिदायीन हमले। दोनों आतंकी मौके पर मारे गए। एक पुलिसकर्मी सहित सात लोग जख्मी।
12 मई 2005- श्रीनगर में बीएसएफ के काफिले पर फिदायीन हमला। दो लोग मारे गए, जबकि 60 लोग घायल हुए। घायलों में 25 स्कूली बच्चे भी शामिल।
26 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
14 नवंबर 2005- श्रीनगर के लाल चौक क्षेत्र में पल्लाडियम सिनेमा के सामने हुए फिदायीन हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद। इसके अलावा दो नागरिकों की मौत हो गई। एक जापानी पर्यटक के साथ 17 लोग जख्मी हुए।
16 नवंबर 2005- श्रीनगर की रेजीडेंसी रोड स्थित जेएंडके बैंक हेडक्वार्टर के सामने कार बम हमले में चार नागरिक मारे गए, जबकि विधायक व पूर्व मंत्री उस्मान मजीद सहित 72 लोग जख्मी हो गए।
23 नवंबर 2005- श्रीनगर के डाउनटाउन क्षेत्र स्थित हवाल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। ग्रेनेड हमले में तीन सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। जबकि एक पुलिसकर्मी सहित तीन जवान जख्मी हो गए।
27 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
04 अक्टूबर 2006- दशनमी अखाड़ा इमारत में हुए हमले में आतंकी हमले में एक की मौत हुई, जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए।
28 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
01 जून 2007- बारामुला के शीरी इलाके में लश्कर फिदायीन ने सेना के काफिले पर हमला किया। दोनों आतंकी ढेर। सेना के छह जवान शहीद। 15 जख्मी।
26 जुलाई 2007- श्रीनगर के बाहरी इलाके जकूरा में स्थित भाबा एटॉमिक सेंटर पर फिदायीन हमला। दो आतंकी ढेर। सात जवान जख्मी।
12 अक्टूबर 2007- डल लेक के किनारे स्थित बुलेवर्ड रोड स्थित सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला। होटल ड्यूक में छुपा एक आतंकी ढेर। तीन सीआरपीएफ जवान हमले में जख्मी हुए।
29 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त 2008 - जम्मू के बाहरी इलाके काना चक सेक्टर में तीन फिदायीन आतंकियों ने हमला किया। तीन सेना के जवान शहीद हुए। पांच नागरिकों की भी हमले में मौत।
30 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
05 अगस्त 2009- पुंछ के मंडी सेक्टर में सैन्य कैंप में फिदायीन हमले में तीन आतंकी ढेर।
31 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
06 जनवरी 2010- लश्कर आतंकियों ने लाल चौक पर सीआरपीएफ कैंप पर फिदायीन हमला किया। दोनों आतंकियों को मार गिराया। एक नागरिक और पुलिसकर्मी की मौत। 12 जख्मी।
32 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
26 सितंबर, 2013 को दो आत्मघाती हमले हुए। जिसमें 13 लोग मार गए। कठुआ जिले में हुए हमले में चार पुलिसकर्मी और दो नागरिक मारे गए। वहीं सांबा में हुए हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल बिक्रमजीत सिंह सहित चार सैन्यकर्मी शहीद हुए थे।
24 जून 2013 को श्रीनगर के हैदरपुरा में सेना के काफिले पर हमला हुआ। इसमें आठ जवान शहीद हुए।
श्रीनगर में 31 मार्च 2013 को सीआरपीएफ के शिविर पर हमला हुआ। इसमें पांच लोग मारे गए।
33 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
साल 2014 में बारामुला के उड़ी सेक्टर में सेना की 31 फील्ड रेजिमेंट पर हमला हुआ। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल एवं सात जवान शहीद हुए।
34 of 36
भारतीय सेना
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों ने 2015 में कठुआ जिले में एक पुलिस थाने पर हमला किया। इसमें सात लोग मारे गए।
35 of 36
आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
2016 में बारामुला के उड़ी में सेना के कैंप पर हमला हुआ। इसमें 18 जवान शहीद हुए। चार आतंकी मारे गए।
आतंकियों ने 2017 अमरनाथ यात्रा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला किया। इस हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हुई। वहीं 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा जिले के लेथपोरा में हुए हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद पाकिस्तान और आतंकवादी संगठनों को इस नापाक हरकत की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी।