जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में जुलाई महीने में हुए एक नीतू देवी हत्याकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति ने दूसरी शादी करने के लिए अपने भाई और मां के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें सुनियोजित साजिश के तहत तीनों ने महिला का गला घोंट दिया था।
एक अधिकारी ने कहा कि मुगल मैदान के होरना गांव की रहने वाली नीतू देवी का शव 11 जुलाई को कमेटी हॉल में लटका हुआ पाया गया था। उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया था। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। उसके ससुराल वालों ने उसके माता-पिता को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया था। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरा मामला