कठुआ के बिलावर के बदनोता इलाके में सोमवार दोपहर आतंकी लगभग ढाई घंटे तक सेना के वाहनों पर गोलीबारी करते रहे। लगभग तीन बजकर 20 मिनट पर आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया। इससे पहले तीन बजे के आसपास एक यात्री बस इसी रूट से गुजरी थी। इसके 15 मिनट बाद सेना के दो वाहन गुजरे और एक धमाका हुआ।
विज्ञापन
2 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
पहले तो लगा कि वाहन का टायर फटा है, लेकिन इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियों की आवास सुनी तो दुकान के भीतर ही दुबक गए। ये बातें आतंकी हमले से मात्र कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान के मालिक ने बताईं।
विज्ञापन
3 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
दुकानदार पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह दुकान पर ही थे। तीन बजे के लगभग यात्री बस सामने से गुजरी। इसके 15 मिनट बाद सेना के दो वाहन निकले। तुरंत बाद अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी।
4 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
इसके बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला लगभग शाम पांच बजे तक चलता रहा। इसके बाद छह बजे तक एक ही ओर से गोलियों की आवाज सुनाई देती रही।
विज्ञापन
5 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाज सुनकर वह भी दुकान के भीतर ही कांप रहे थे। पूर्ण चंद ने बताया कि गोलीबारी थमी तो उन्होंने और दुकान पर मौजूद कुछ अन्य लोगों ने सेना की मदद की। घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकाला। उन्हें अस्पताल शिफ्ट करवाया गया।
विज्ञापन
6 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
दुकान पर पति की जगह बैठी महिला, चार घंटे तक सांसें अटकीं रहीं, परिवार से भी नहीं हो पा रहा था संपर्क
सैन्य काफिले पर जिस जगह हमला हुआ, वहां से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक अन्य दुकान में पति की जगह महिला बैठी थी। उन्होंने आपबीती सुनाई। कहा कि आम तौर पर पति दुकान पर बैठते हैं, लेकिन उन्हें कहीं काम से जाना था। लिहाजा उनकी जगह वह खुद दुकान संभाल रही थीं।
विज्ञापन
7 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
अचानक सवा तीन बजे के लगभग गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह चार घंटे तक दुकान के भीतर ही दुबकी रही। इस बीच उन्होंने परिवार और पति से भी फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन पति का फोन भी नहीं लग पा रहा था।
8 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
उधर, महिला के पति भी इतने ही परेशान नजर आए। उन्होंने कहा कि वे कभी इस मंजर को भूल नहीं पाएंगे। दुकान के पास ही आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद उन्होंने भी अपनी पत्नी से फोन पर संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन मोबाइल नहीं मिल पा रहा था।
9 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
गोलीबारी थमने के बाद जब संपर्क हुआ तो परिवार की जान में जान आई। महिला ने बताया कि यह खौफनाक मंजर उन्हें जिंदगी भर याद रहेगा।
10 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
कठुआ में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, जेसीओ समेत पांच जवान बलिदान, पांच घायल
कठुआ जिले के सुदूरवर्ती मछेड़ी इलाके में सोमवार को दोपहर बाद घात लगाए आतंकियों ने सेना के गश्ती दल पर हमला किया। इसमें जेसीओ समेत पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा।
11 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : पीटीआई
घटना शाम लगभग साढ़े तीन बजे की है, जब बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था। वाहन में 10 जवान सवार थे। आतंकियों की ओर से पहले ग्रेनेड फेंका गया। इसके बाद अंधाधुंध गोलाबारी शुरू कर दी गई।
12 of 13
Kathua Terrorist Attack
- फोटो : एएनआई
दहशतगर्दों की ओर से स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। हमले के बाद भागकर आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।
उधर, सेना ने ऑपरेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती करवाया गया है।