कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहल गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसे आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया। इस दौरान आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद किसी तरह से परिवार वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। अन्य आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चल रहा है। अलसुबह करीब तीन बजे यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जवान को बचाया नहीं जा सका।
सुबह होते ही एक बार फिर यहां ऑपरेशन में तेजी लाई गई है। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। एडीजीपी जम्मू मौके पर पहुंचे हुए है। वह ऑपरेशन पर करीब से निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
कठुआ जिले में आतंकी हमला
- फोटो : अमर उजाला
एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से भाग निकले एक अन्य आतंकी की तलाश में ऑपरेशन जारी है। घर में घुसे आतंकी हाल ही में घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
उधर, आतंकी हमले में घायल एक चश्मदीद को देर रात साढ़े 11 बजे उपजिला अस्पताल हीरानगर भर्ती करवाया गया, जहां से जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। चश्मदीद ओमकार के हाथ पर चोट आई है। उसने बताया कि अचानक धमाके की आवाज सुनी जिसके बाद परिवार के लोग दरवाजे बंद कर भीतर ही घुस गए।
4 of 9
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
उसे भागते वक्त बाजू में गोली लगी है। सूत्रों के मुताबिक, देर शाम जिस घर में आतंकी घुसे, वहां उन्होंने एक महिला से पानी मांगा। शक पर महिला ने मना किया तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस बीच घर के सदस्य कमरों के भीतर भागे और आसपास के लोगों ने भी खुद को घरों में कैद कर दिया।
विज्ञापन
5 of 9
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
वहीं परिवार के एक सदस्य ने आतंकी वारदात की पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए और काउंटर ऑपरेशन में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। वहीं उसके साथी आतंकी की तलाश जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आतंकियों के कंधे पर बैग थे वो हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन
6 of 9
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी हमले के चश्मदीद अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि गांव के कुछ युवाओं ने आतंकियों को देख था। अश्वनी भी गांव की गली में थे और तभी सामने से आए दो हथियारबंद लोगों ने हिंदी में बाद करते हुए पानी पिलाने को कहा। अश्वनी ने बताया कि वो उनके हाथ में ए के 47 देखकर समझ गया कि यह आतंकी है और कुछ दूरी पर चौक में खेल रहे बच्चों के बीच चिल्लाया कि आतंकी आ गए हैं। इसके बाद सब अपने घरों को और दौड़े। तभी आतंकियों ने गांव की गली से ही गोली चलानी शुरू की जिसमें ओमकार घायल हुए। तब तक सभी लोग अपने घरों के भीतर जा छिपे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कुछ देर बाद की एनकाउंटर शुरू हो गया।
विज्ञापन
7 of 9
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
दहशत में रहे लोग, देर रात तक जागे दिखे
सैडा सोहल और आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल रहा। रात आठ बजे आतंकी गोलीबारी की वारदात का पता चलते ही कई इलाकों में सन्नाटा छा गया। कूटा बाजार से लेकर कूटा मोड़ में भी दुकानों को बंद कर दिया गया। सैडा सोहल के जो लोग अन्य क्षेत्रों में दुकानें करते थे वे भी जल्दी घरों को लौट आए।
8 of 9
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों का पुराना रूट है बेई नाला
आईबी से घुसपैठ के पुराने रूट में कठुआ-सांबा की सरहद पर बहता बेई नाला भी शामिल रहा है। जिस जगह आतंकियों ने वारदात को अंजाम दिया उसकी हाईवे से दूरी लगभग आठ किलोमीटर है, लेकिन जंगल के रास्ते यह इलाका हाईवे से तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। बेई नाले से सटे सैडा सोहल में आतंकियों की दस्तक ने साफ कर दिया है कि दहशतगर्दों ने घुसपैठ के लिए अंतराष्ट्रीय सीमा से फिर कोई नया पैंतरा अपना लिया है।
लगभग डेढ़ माह पहले ही आतंकियों के एक दल ने बसंतगढ़ में वीडीजी सदस्य की हत्या कर दी थी। कई दिनों तक ढग्गर से लेकर बसंतगढ़ के इलाके में सर्च के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। ऐसा माना जा रहा है कि घुसपैठ कर आए आतंकियों का यह नया दल था।