फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के पर्यटन को लगी कोरोना की नजर, शिकारा मालिकों की बात सुनकर भर आएंगी आंखें

Wed, 18 Mar 2020 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शिकारा चलाने वाले अब्दुल का कहना है कि सुबह आते हैं, दिन भर शिकारा स्टैंड पर बांध देते हैं और फिर शाम को लौट जाते हैं। अगर कोई पर्यटक आता भी है तो उससे हाथ मिलाने से भी डर लगता है। अल्लाह से दुआ करते हैं कि सब जल्द ठीक हो।
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर के पर्यटन पर कोरोना का असर - फोटो : बासित जरगर
कोरोना वायरस का असर कश्मीर के सभी पर्यटन स्थलों पर भी पड़ा है। प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी के बाद पर्यटकों की आमद भी न के बराबर रह गई है। डल झील, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग जैसे मशहूर पर्यटन स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। डल झील में शिकारे सुबह से शाम तक किनारे पर बंधे रहते हैं। हाउसबोट भी खाली हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के अनुसार कश्मीर में मई के महीने तक की बुकिंग कैंसिल हो गई है। ज्यादातर होटल भी खाली पड़े हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीर के पर्यटन पर कोरोना का असर - फोटो : बासित जरगर
ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले वसीम गोसाईं ने बताया कि यह सीजन साउथ एशिया से आने वाले पर्यटकों के लिए होता है लेकिन कोरोना के खतरे के चलते वीजा कैंसिल होने से बुकिंग भी कैंसिल हो गई है। उन्होंने बताया कि इस समय एक प्रतिशत पर्यटक भी कश्मीर में मौजूद नहीं हैं। लगभग सभी पर्यटन स्थल खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीर के पर्यटन पर कोरोना का असर
वसीम ने कहा कि इस बार बुकिंग देख कर उम्मीद थी कि सीजन अच्छा होगा मगर कोरोना ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शिकारा चलाने वाले अब्दुल का कहना है कि सुबह आते हैं, दिन भर शिकारा स्टैंड पर बांध देते हैं और फिर शाम को लौट जाते हैं। अगर कोई पर्यटक आता भी है तो उससे हाथ मिलाने से भी डर लगता है। अल्लाह से दुआ करते हैं कि सब जल्द ठीक हो।

4 of 5
कश्मीर के पर्यटन पर कोरोना का असर - फोटो : बासित जरगर
बता दें, अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कश्मीर का पर्यटन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। अब थोड़ा माहौल सुधरा तो कोरोना ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक कश्मीर में कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीर के पर्यटन पर कोरोना का असर - फोटो : बासित जरगर
पर्यटन बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न हिस्से में हुए थे रोड शो
कश्मीर में पर्यटन को दोबारा पटरी पर लाने के लिए पर्यटन विभाग ने हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में रोड शो भी आयोजन किया था। लेकिन कोरोना वायरस के चलते घाटी में पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें