फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम अध्यापक: छात्र के चेहरे पर जड़ता रहा थप्पड़, वीडियो देखने वाला हर शख्स हुआ आग-बबूला

Thu, 15 Apr 2021 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अध्यापक की बर्बरता - फोटो : सोशल मीडिया
घाटी में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक छात्र की अध्यापक द्वारा की गई पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो देखने वालों ने अध्यापक की बर्बरता की निंदा की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गुरुवार को दोनों पक्षों के बयान दर्ज किये गए। कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामले की जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने कहा कि वह इस घटना के लिए काफी शर्मिंदा हैं और माफ़ी मांगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अध्यापक की बर्बरता - फोटो : सोशल मीडिया
छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मामले का संज्ञान लिया था। संबंधित धाराओं के तहत अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
अध्यापक की बर्बरता - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, कोचिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (सीसीएके) ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल 45 सेकंड के वीडियो में अध्यापक ने बच्चे के चेहरे पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। मामला संज्ञान में आते ही सीसीएके ने इस घटना की निंदा की।

4 of 5
अध्यापक की बर्बरता - फोटो : सोशल मीडिया
सीसीएके की ओर से जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अध्यापक की बर्बरता - फोटो : सोशल मीडिया
कोचिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें