फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Strawberry in Kashmir: हजरतबल में इस बार कम हुई स्ट्रॉबेरी की पैदावार, किसानों का हौसला बरकरार

Wed, 29 May 2024 01:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

Strawberry in Kashmir:  श्रीनगर के हजरतबल का गुसू इलाका स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर के हजरतबल का गुसू इलाका स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो स्थानीय किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में सहायक सिद्ध हो रहा है। यहां के किसान खासकर युवा इस खेती में काफी रुझान दिखा रहे हैं। लेकिन इस बार मौसम की बेरुखी से फसल की पैदावार कम हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
अनुभवी स्ट्रॉबेरी किसान वसीम अहमद ने प्रतिकूल परिस्थितियों के बारे में अनुभव साझा करते हुए कहा, यह मौसम काफी कठिन रहा, क्योंकि यह हमारे पक्ष में नहीं था और कई फसलें प्रभावित हुईं हैं, लेकिन हमारे पास, जो कुछ है हम उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं। स्ट्रॉबेरी भले ही उतनी बड़ी या प्रचुर मात्रा में नहीं उगी है, लेकिन उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

3 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
क्षेत्र के निवासी फारूक ने कहा, जलवायु परिवर्तन के कारण इस वर्ष किसानों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। वर्तमान में स्ट्रॉबेरी सीजन प्रतिकूल मौसम से प्रभावित है। स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि बनी हुई है।

4 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
स्ट्रॉबेरी की फसल अभी भी रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है और किसानों की दृढ़ता कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
 
विज्ञापन

5 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
एक अन्य किसान मुजमिल ने कहा कि स्ट्रॉबेरी की खेती उनकी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण जरिया है। हालांकि इस साल पैदावार कम है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सामुदायिक समर्थन के साथ वे अभी भी सीजन में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
इस बार स्थानीय किसानों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। मुजमिल ने कहा, कई युवा भी अब स्ट्रॉबेरी की खेती में रुझान दिखा रहे हैं। पिछले साल तक करीब 35 किसान थे, जो इस साल बढ़कर 40 से ऊपर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्ट्रॉबेरी की खेती - फोटो : बासित जरगर
किसान बुरहान ने कहा, उन्होंने अपने एक मित्र को देखकर स्ट्रॉबेरी उगाना शुरू की। अभी पैदावार कम है, लेकिन अनुभव बढ़ने के साथ काम और आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें