फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटने के 53वें दिन घाटी के कुछ ऐसे हैं हालात, तस्वीरों में देखिए हाल-ए-कश्मीर

Fri, 27 Sep 2019 06:45 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर समेत घाटी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को ऐतिहातन धारा 144 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंध लगा दिए गए। अधिकारियों ने लाल चौक के सिटी सेंटर के वाणिज्यिक सेंटर को सील कर दिया गया। इसके सभी प्रवेश और निकास द्वारों को बैरीकेड्स और कंटीले तार लगाकर सील कर दिया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर के नौहट्टा, रेनवारी, सफाकदल, खानयार और महाराज गुंज के पांच पुलिस थाना क्षेत्रों और हजरतबल क्षेत्र में ये पाबंदियां लगाई गईं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा घाटी के गांदरबल, अनंतनाग, आवंतीपोरा, सोपोर और हंदवाड़ा में भी प्रतिबंध लगाए गए थे। इन इलाकों में अतिरिक्त बल भी लगाया गया था। इस बीच, कश्मीर में मुख्य बाजार के रूप में सामान्य जीवन प्रभावित रहा और शुक्रवार को लगातार 54 वें दिन अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

 

4 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पांच अगस्त को कश्मीर पर प्रतिबंध पहली बार तब लगाए गए जब केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के अपने फैसले की घोषणा की। इसके  बाद क्रमश: घाटी के विभिन्न हिस्सों में सुधार के साथ ही प्रतिबंधों को उठा लिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
हर शुक्रवार को प्रतिबंध
हर शुक्रवार को लगने वाले इन प्रतिबंधों के पीछे यह तर्क दिए जाते रहे कि शरारती तत्व शुक्रवार को धार्मिक स्थलों में एकत्र होने वाली भीड़ की आड़ में सुरक्षाबलों को निशाना बना सकते हैं। इसलिए ऐतिहातन हर शुक्रवार को घाटी के संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध लगते रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें