भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को सेना भर्ती रैली का आयोजन किया। इस भर्ती रैली में स्थानीय युवाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर अमन के दुश्मनों के मुंह पर जोरदार तमाचे मारे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
राज्य में अनुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के दो महीने बाद श्रीनगर में आयोजित सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने आतंक के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया।
विज्ञापन
3 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुम्हामा स्थित जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर में भारतीय सेना द्वारा दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था।
4 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
इसमें हजारों की संख्या में युवा लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
जैकलाई में कुल 2780 पदों पर भर्ती के लिए दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
6 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
जहां राज्य के विभिन्न इलाकों से करीब 2000 से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले आयोजित की गई रैलियों में यह आंकड़ा 1700 के करीब रहता था।
8 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए केंद्र द्वारा रोज़गार के द्वार खोले जाएंगे।
9 of 10
सेना भर्ती
- फोटो : बासित जरगर
कुछ दिनों पहले भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भी सेना भर्ती का आयोजन किया था।