करवां चौथ का त्योहार हिंदू महिलाओं के लिए अलग महत्व रखता है। त्योहार के दिन खुद को सजाने संवारने के लिए महिलाएं कई दिन पहले तैयारी में जुट जाती हैं। भले वह ड्रेस का मामला हो या फिर खुद को अलग लुक देने का। यही कारण है कि इन दिनों बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। इस त्योहार को भुनाने के लिए जहां तमाम कारोबारी लगे हैं, वहीं सराफा बाजार भी पीछे नहीं।
विज्ञापन
तस्वीरें, जम्मू के बाजारों में करवाचौथ की तैयारियां
2 of 6
करवा चौथ के पर्व पर मेंहदी का बाजार काफी गर्म है। महिलाएं, नवविवाहितों और युवतियों ने मेंहदी लगवाना शुरू कर दिया है। राजस्थान और गुजरात से मेंहदी लगाने वाले कारीगर जम्मू व अन्य जिलों में पहुंच चुके हैं। इनको शहर के विभिन्न हिस्सों में मेंहदी लगाते हुए देखा जा सकता है। मेहंदी लगाने वाले पप्पू और चंद्र शेखर ने बताया कि डिजाइन के हिसाब से मेंहदी के रेट हैं। यह रेट 150 रुपये से शुरू होकर दो हजार तक हैं। नवविवाहित महिलाएं युवतियों में मेंहदी लगाने का उत्साह देखा जा रहा है। मेंहदी लगाने के लिए सभी घंटों इंतजार करके अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। नई बस्ती, गांधी नगर, गोल मार्केट, त्रिकूटा नगर व शहर के विभिन्न हिस्सों में मेंहदी लगाने के काम में तेजी आई हुई है।
विज्ञापन
तस्वीरें, जम्मू के बाजारों में करवाचौथ की तैयारियां
3 of 6
करवाचौथ को लेकर गिफ्ट शाप में भी काम में तेजी आई है। गिफ्ट शाप में विशेष तौर पर युवा वर्ग उत्साह के साथ पहुंच रहा है। आर्चीज गैलरी में करवा चौथ का सामान विशेष तौर पर रखा गया है, जोकि सबको लुभा रहा है। करवा चौथ की थाली का पूरा सेट मौजूद है, जिसमें थाली, गड़वा, छाननी है। इसको काफी पसंद किया जा रहा है और इसकी मांग भी बहुत ज्यादा है। इसके अलावा करवा चौथ को लेकर ग्रीटिंग कार्ड हैं। ग्रीटिंग कार्ड को पति और पत्नियां खरीद रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। उपहार के रूप में कंगन भी रखे गए हैं। कंगनों की कीमत 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। गिफ्ट शाप में लगातार काम में तेजी आ रही है।
तस्वीरें, जम्मू के बाजारों में करवाचौथ की तैयारियां
4 of 6
सराफा व्यापारियों का कहना है कि करवां चौथ से कई दिन पहले ही लोग अपनी पत्नी के लिए विशेष उपहार के आर्डर दे चुके हैं, जिनकी डिलीवरी करवां चौथ से एक दिन पहले या उसी दिन होगी। पहले वेडिंग सीजन और अब करवां चौथ ने सराफा बाजार में चहल पहल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
तस्वीरें, जम्मू के बाजारों में करवाचौथ की तैयारियां
5 of 6
करवाचौथ के पर्व को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भीड़ बढ़ने लगी है। महिलाएं एडवांस बुकिंग करवा रही हैं। महिलाएं युवतियां अलग अलग पैकेज के हिसाब से पार्लर में बुकिंग करवा रही है। करवा चौथ को लेकर महिलाएं श्रंगार का काम कई दिन पहले शुरू कर देती हैं। वर्तमान समय में सजने संवरने की तैयारी में जुट चुकी हैं। ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ बढ़ती जा रही है। महिलाएं व युवतियां पर्ल फैशियल, ओक्सी फैशियल, गोल्ड फैशियल के बुकिंग करवा रही हैं। वीएलसीसी की पीआरओ अनु ने बताया कि कुछ दिनों से काम में तेजी आई हुई हैं और यह तेजी करवा चौथ तक बरकरार रहेगी।
तस्वीरें, जम्मू के बाजारों में करवाचौथ की तैयारियां
6 of 6
आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी मार्केट में बहुत ज्यादा मांग बनी हुई है। युवतियां और महिलाएं बहुत ही चाव के साथ इनको खरीद ही है। सबसे अधिक कुंदन नाम की ज्वेलरी को पसंद किया जा रहा है। युवतियां व महिलाएं अपनी ड्रेस के मैच करने वाली ज्वेलरी को खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं। पुराने शहर में दुकान करने वाले अमित ने बताया कि कुंदन ज्वेलरी को लेकर इस बार महिलाएं और युवतियों में काफी उत्साह बना हुआ है। लेकिन इस बार आर्टिफिशियल ज्वैलरी के दाम पिछले वर्ष के मुकाबले में बहुत ज्यादा है। 250 रुपये मिलने वाली ज्वेलरी इस बार 300 रुपये में मिल रही है। लेकिन चीजों के महंगी होने के बावजूद बिक्री में कोई कमी नहीं आई है।