मेहंदी से सजे हाथ। चूड़ियों की खनक। उत्साह और उमंग के बीच रंग-बिरंगे परिधान में सजीं महिलाएं। पूजा-अर्चना के साथ हंसी ठिठोली। करवा चौथ पर अधिकतर घरों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में उत्तर भारत में महिलाओं द्वारा निर्जल रहकर किए जाने वाला करवा चौथ का व्रत जम्मू में भी महिलाओं ने विधि विधान और परंपरा के अनुसार रखा। दिनभर निराहार रहकर चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार किया।