फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल बाद: आज भी भारतीय सेना की पाकिस्तान पर विजय की कहानी सुनाता है कारगिल

Sat, 01 Oct 2016 11:54 PM IST
आशुतोष तिवारी/श्रेयांश त्रिपाठी, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना पर भारत की शौर्य विजय का साक्षी बना कारगिल आज भी भारतीय सेना की उन वीर कहानियों को बयान करता है । सीमा पर उपजे विवादों के बीच कारगिल में आज भी सेना के आपरेशन विजय के वो किस्से सुनाए जाते हैं जिनके पराक्रम के बल पर भारतीय सेना के जवानों ने पाक के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया था । तस्वीरों में देखें कारगिल युद्ध के 17 साल बाद अब कैसा दिखता है कारगिल- तस्वीरें । 
विज्ञापन

2 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल जम्मू और कश्मीर का एक जिला है । जिले का मुख्यालय कारगिल है । यह श्रीनगर से 220 किमी तथा दिल्ली से 1067 किमी की दूरी पर स्थित है।
 
विज्ञापन

3 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल को मुख्य रूप से 1999 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के लिए जाना जाता है । कारगिल में भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में जुलाई माह में युद्ध हुआ था । 

4 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल के इस युद्ध में भारतीय सेना के जवानों को विजय प्राप्त हुई थी । इस पूरी लड़ाई में भारतीय सेना के जवानों नें सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन विजय का नाम दिया था । 
विज्ञापन

5 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल युद्ध के  बाद के 17 सालों में कारगिल में बहुत सारे बदलाव हुए हैं । एलओसी से सटे कारगिल में अब भी भारतीय सेना की कई टुकड़ियां तैनात रहती हैं । 
विज्ञापन

6 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल में सैलानियों का भी आना जाना होता रहता है । सेना के शौर्य की गाथाओं में दिलचस्पी रखने वाले तमाम लोग हर साल यहां आते हैं । 
विज्ञापन

7 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
सैलानियों के साथ साथ छात्रों, लेखकों और इतिहास से जुड़े तमाम लोगों के लिए कारगिल आना एक बड़ी उपलब्धि जैसा होता है । 

8 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल में भारतीय सेना के आपरेशन विजय की जीत और इस लड़ाई में शहीद हुए जवानों की याद में सेना की ओर से एक कारगिल वॉर मेमोरियल भी बनाया गया है । 

9 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
2011 की जनगणना के मुताबिक कारगिल की कुल आबादी करीब 1 लाख 40 हजार है । कारगिल में आज 75 फिसदी से ज्यादा साक्षरता है । 
विज्ञापन

10 of 10
कारगिल - फोटो : File Photo
कारगिल समुद्र तल से 8760 फीट की ऊंचाई पर बसा है । ऐसे में ठंड में कई बार यहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच जाता है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें