फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बीएसएफ जवानों से मिलने पहुंची कंगना रनौत

Wed, 08 Feb 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
kangana Ranaut - फोटो : PTI
तनू वेड्स मनु फेम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को जम्मू पहुंचीं। उन्होंने बीएसएफ कैंप पलोड़ा में पहुंचकर बीएसएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही वह जवानों और उनके परिवार से भी मिलीं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
kangana Ranaut - फोटो : PTI
कंगना जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि वह पाक गोलाबारी में शहीद होने वाले जवानों की बहादुरी को सलाम करती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
kangana Ranaut - फोटो : PTI
कंगना ने कहा कि उसे गर्व महसूस हो रहा है कि वह जवानों के बीच पहुंचीं। उसे जवानों और उनके परिवारों से रूबरू होने का मौका मिला। बार्डर पर शहीद होने वाले जवानों को याद करते हुए कंगना ने कहा कि उनकी शहादत से हम लोग महफूज हैं। 

4 of 6
Kangana ranaut - फोटो : FILE PHOTO
सरहदों पर जवान अपनी जान देकर देश की रक्षा करते हैं। उन्हें गर्व महसूस होता है कि वह भारत में रहती हैं। वहीं बीएसएफ स्कूल के बच्चों में भी कंगना पहुंचीं और बच्चों के साथ खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन

5 of 6
kangana ranaut - फोटो : FILE PHOTO
वह बच्चों के साथ संगीत पर थिरकने पर मजबूर हो गई और बच्चों के साथ डांस किया। बीएसएफ के स्टेडियम में कंगना को देखने के लिए हर कोई बेचैन दिखा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कंगना रनौत - फोटो : FILE PHOTO
जवानों के संग भी कंगना ने खूब मस्ती की। उल्लेखनीय है कि कंगना ने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। एक बार तनु वेड्स मनु, दूसरी बार फैशन और तीसरी बार क्वीन के लिए उन्हें महिलाओं को जोरदार ढंग से पेश करने पर अवार्ड मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें