फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया का कश्मीर कनेक्शनः तो क्या यहां भी लगेगा कांग्रेस को तगड़ा झटका?

Mon, 16 Mar 2020 06:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ज्योतिरादित्य सिंधिया, विक्रमादित्य सिंह - फोटो : twitter
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर कद्दावर नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने का असर आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर पर भी पड़ सकता है। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह के बड़े बेटे विक्रमादित्य सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहनोई हैं। सिंधिया के फैसले के बाद उनके बहनोई व कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह के भावी कदमों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : twitter
सिंधिया परिवार और जम्मू-कश्मीर का पूर्व राज परिवार करीबी रिश्तेदारी के कारण एक दूसरे के राजनीतिक हितों का ध्यान रखते रहे हैं। हालांकि इस बारे में कई बार संपर्क करने पर विक्रमादित्य से बात नहीं हो पाई।

 
विज्ञापन

3 of 5
विक्रमादित्य सिंह - फोटो : twitter
पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ. कर्ण सिंह के बड़े पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने ज्योतिरादित्य के पार्टी छोड़ने के बाद जिस ढंग से ट्वीट किए हैं, उससे चर्चाओं का बाजार गर्म है। गत दिवस जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था तो अपनी प्रतिक्रिया में कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए थे।

 

4 of 5
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : twitter
उनका कहना था कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने को पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। उनकी पार्टी के भीतर लगातार उपेक्षा की जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : twitter
ज्योतिरादित्य को पार्टी के लोगों ने ही पीछे धकेलने की कोशिश की
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी ही पार्टी के लोगों ने पीछे धकेलने की कोशिश की। दूसरे ट्वीट में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कद्दावार युवा नेता खो दिया है, यह दुखद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें