फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां पर भी होगी Jio फोन्स की बुंकिग, साथ ले जाने होंगे अपने ये जरूरी कागज

Sun, 03 Sep 2017 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
जियो फोन - फोटो : Demo photo
जियो फोन्स की ऑनलाइन बुकिंग न कर पाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जियो के द्वारा अब आप को सीधे यहां पर आपके 4जी फोन की बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 8
jio phone - फोटो : Demo photo
इस एलान का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होने वाला है जो कि इंटरनेट के लिए महंगी दरों पर 4जी फोन के अभाव में सेवाएं लेते आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
jio - फोटो : Demo photo
बड़ी बात ये कि जियो के इस एलान के बाद अब शहर के साथ साथ गांवों में भी इस फोन की बुकिंग आसानी से हो सकती है। 

4 of 8
डाक घर में भी होगी बुकिंग - फोटो : Demo photo
डाक विभाग अपनी कमाई के लिए लगातार निजी कंपनियों की ओर रुख किए हुए हैं। इसकी के तहत अब डाक महानिदेशालय ने रिलांयस जियो के साथ सस्ती दरो पर आ रहे 4जी फोन करने के साथ करार किया है। इसके लिए नोडल ऑफिस दिल्ली बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
jio phone - फोटो : Demo photo
दिल्ली में इस फोन के लिए बुकिंग शुरू हो गई है, जल्द ही ज्यूल स्थित शहर के प्रधान डाकघर में भी इसकी बुकिंग शुरू होगी। पोस्ट ऑफिस के अधिकारी जियो के अधिकारियों से लेनदेन और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
Jio Phone - फोटो : file photo
डाक विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक फोन बुक कराकर अपनी कमाई को बढ़ाया जाए। हेड पोस्टमास्टर बीएल पंडिता ने बताया कि फोन की बुकिंग का काम किया जाना है, लेकिन अभी हमारे पास कोई आदेश नहीं आया है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
jio - फोटो : file photo
डाक विभाग ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए जियो के साथ करार किया है। माना जा रहा है कि डाक विभाग को चिट्ठी आदि के काम से ज्यादा कमाई नहीं हो रही है। ऐसे में डाक विभाग अपनी कमाई बढ़ाने के लिए नए-नए तरीकों से काम करने के लिए कदम उठा रहा है। 
विज्ञापन

8 of 8
आधार कार्ड - फोटो : file photo
फोन के लिए आपको 500 रूपए के साथ एक आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ देना होगा जिसके बाद केवाईसी के जरिए फोन की बुकिंग कर दी जाएगी। इसके बाद फोन की डिलीवरी पर एक हजार रूपए का भुगतान करना होगा जो कि रिफंडेबल होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें