फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Jhiri Mela: झिड़ी मेले का शुभारंभ, देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 07 Nov 2022 03:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर का प्रसिद्ध झिड़ी मेले का आज शुभारंभ हुआ। कोरोना के चलते दो साल बाद हो रहा है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु मेले में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : संजय कुमार
जम्मू शहर का प्रसिद्ध झिड़ी मेले का आज शुभारंभ हुआ। कोरोना के चलते दो साल बाद हो रहा है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से श्रद्धालु मेले में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jammu Jhiri Mela - फोटो : अमर उजाला
संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और डीडीसी अध्यक्ष जम्मू भारत भूषण सोमवार को मेले का शुभारंभ किया। 11 नवंबर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आने की संभावना है। मेले में प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : निखिल मेहता
श्रद्धालुओं के लिए लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाना है। प्रशासन और पुलिस की ओर से मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं का झिड़ी पहुंचना जारी है। 

4 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : अमर उजाला
ढोल और घंटे-घड़ियालों से धार्मिक स्थल गूंज रहा है। झूलों के साथ मिठाइयों और खिलौनों आदि की दुकानें भी सज गई हैं। मेले के लिए पंजाब व अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचे की संभावना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jhiri Mela 2022 - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 के बाद मेले का आयोजन नहीं हो सका था। कोरोना की वजह से मेले का आयोजन नहीं हो सका, जबकि इसके पहले 2018 में भी बॉर्डर पर गोलाबारी के चलते मेला स्थगित कर दिया गया था। एक तरह से मेला तीन साल बाद होने जा रहा है। इसमें आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें