फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों का नहीं मिला सुराग, बढ़ी वैष्णो देवी की सुरक्षा, 3000 सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेरा

Thu, 13 Sep 2018 03:18 AM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
terrorist attack
झज्जर कोटली में पुलिस कर्मियों पर हमला करके भागे आतंकियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। आतंकियों का न पकड़ा जाना एक बड़ा खतरा बन चुका है। जिससे हजारों लोगों की जान को खतरा है। इसमें कटड़ा में स्थित माता वैष्णो देवी का दरबार, ककरयाल स्थित अस्पताल, माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी शामिल है। आतंकी उधमपुर के सैन्य उत्तरी कमान मुख्यालय और नगरोटा स्थित 16 कोर सैन्य मुख्यालय को भी निशाना बना सकते हैं।  यह पूरा इलाका सेना और सीआरपीएफ वाला है। यहां पर हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। कटड़ा में भी हजारों श्रद्धालु आते हैं। कटड़ा यूनिवर्सिटी और अस्पताल में हजारों स्टूडेंट्स और स्टाफ है। आग नागरिक भी रहते हैं। इनकी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बन गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
terrorist attack
बुधवार को सुबह 8:30 बजे यह आतंकी अंतिम बार देखे गए थे। इसके बाद से इनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। दोपहर को 1 बजे जरूर डंसाल इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया कि उसने डंसाल इलाके में तीन आतंकियों को देखा है। सेना की तरफ से सर्च के दौरान सुबह 11 बजे कुछ गोलियां जरूरी चलाईं। लेकिन अब तक की सर्च आपरेशन के दौरान कहीं पर आतंकियों का सुरक्षाबलों से संपर्क नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों की तरफ से लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। लेकिन लोगों की जान सांसत में है। 
विज्ञापन

3 of 5
आतंकी हमला
खराब मौसम ने बढ़ाई सुरक्षाबलों की चुनौती
बारिश के मौसम ने सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों को मारे गिराने या पकड़ने के आपरेशन की चुनौती को बढ़ा दिया है। दूसरा यह इलाका पूरी तरह से जंगल और पहाड़ी है। यहां पर आतंकियों को ढूंढ पाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इलाके में कई रिहायशी इलाके भी हैं। जो सुरक्षाबलों का सिरदर्द बना है। 

बिना किसी क्षति के पकड़ने की कोशिश
एस डी सिंह जमवाल, आईजी जम्मू ने बताया कि, तीन आतंकियों के भागने की सूचना है। आतंकियों ने हमला किया है। हमारा कोई जवान घायल नहीं हुआ। क्षेत्र में काफी लोग रहते हैं। पूरे इलाके को सेना, पुलिस, सीआरपीएफ ने घेरा हुआ है। हमारी कोशिश है कि बिना की जानी नुकसान के आतंकियों को मार गिराया जाए या फिर जिंदा पकड़ा जाए। आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

4 of 5
आतंकी हमला
नक्शा बनाकर इलाके को घेरा
सेना की तरफ से झज्जर कोटली इलाके का नक्शा बनाया गया है। इस नक्शे में पूरे क्षेत्र की जानकारी है। कहां कहां पर क्या क्या है। इसको देखकर ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 

पूरे इलाके के स्कूल खाली करवाए
इस सूचना के बाद जिला प्रशासन की तरफ से झज्जर कोटली के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। पूरे इलाके में अलर्ट घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकी हमला
आतंकियों से मिली असलहे की खेप
आतंकियों के पास से 1 एके 47, एके 47 की 7 मैगजीन, एक चाइनीज पिस्तौल, पिस्तौत में 4 गोलियों वाली एक मैगजीन, एक वायरलेस सेट, एक वायरलेस एंटीना, एक कंपास, एक स्टेथोस्कोप, कुछ दवाइयां, चार पैंसिल सेल, 6 ग्रेनेड, दो पिट्ठू बैग, एक परफयूम, एक जीन की पैंट, एक ट्रैवलिंग बैग, एक रेनकोट, एक जंगल जूतों की जोड़ी, एक पावर बैंक बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें