जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए कामर्स/साइंस/आर्ट्स/बीबीए/बीसीए स्नातक तीसरे वर्ष के परीक्षा परिणामों में टापर सूची में फिर छात्राएं परचम फहराने में कामयाब रहीं। पांचों विषयों की कुल 56 पोजीशनों में से 40 पर छात्राओं ने कब्जा जमाया। बीसीए विषय को छोड़ अन्य चारों विषयों में पहली पोजीशन हासिल करने वाली छात्राएं रहीं। इस परीक्षा में 18360 (61 फीसदी) विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में भी छात्राएं आगे रही थीं। स्नातक तीसरे वर्ष के अंतिम परीक्षा परिणामों में कामर्स विषय की कुल दस पोजीशनों में से सात अपने नाम कीं। इसी तरह आर्ट्स विषय में कुल 13 पोजीशनों में 12 पर छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन
PIX: यहां क्लिक कर मिलें जम्मू यूनिवर्सिटी के टॉपर्स से
2 of 6
साइंस विषय में भी यही हाल रहा। यहां कुल दस पोजीशनों में से आठ पर छात्राओं ने पहली पोजीशन हासिल की। बीबीए में हालांकि छात्रों का जोर रहा। इसमें कुल 11 पोजीशन में से सिर्फ चार ही छात्राएं हासिल कर सकीं। बीसीए में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कुल 12 पोजीशनों में से 9 पर छात्राओं ने बाजी मारी। इस बार शहरी कालेजों के साथ जिला स्तर के कालेजों का भी टापर सूची में शानदार प्रदर्शन रहा। इसमें शहरी कालेजों में जहां महिला कालेज गांधीनगर, महिला कालेज परेड, एसपीएम राजपूत कालेज आफ कामर्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं जिला स्तर पर गवर्नमेंट डिग्री कालेज हीरानगर, महिला कालेज उधमपुर, ब्वायज डिग्री कालेज उधमपुर, डिग्री कालेज कठुआ का शानदार प्रदर्शन रहा। निजी कालेजों में तवी इंस्टीट्यूट आफ एमजीटी एंड साइंस जम्मू, संत रोचा सिंह डिग्री कालेज बाबलियां, त्रिकुटा डिग्री कालेज नंदनी भी टापर सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
PIX: यहां क्लिक कर मिलें जम्मू यूनिवर्सिटी के टॉपर्स से
3 of 6
मेहनत से कोई मंजिल पाना मुश्किल नहीं
स्नातक तीसरे वर्ष में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थी समाज और देश की सेवा में
अपना योगदान देना चाहते हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल
किया जा सकता है। कड़ी प्रतिस्पर्धा में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पर
ज्यादा ध्यान केंद्रित होना चाहिए। साइंस विषय में पहली पोजीशन हासिल करने
वाली सिपज जैन का कहना है कि लग्न और मेहनत से किसी भी मंजिल को हासिल करना
मुश्किल नहीं है। उसने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए इसका श्रेय घरवालों और
शिक्षकों को दिया। सिपज भविष्य में जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस परीक्षा की
तैयारी कर रही है। नृत्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी सिपज मास्टर
फिजिक्स और केमिस्ट्री में अपना भविष्य देखती हैं। पिता सन्नी जैन, माता
तान्या जैन, भाई सक्षम जैन, सव्य जैन और बहन तवशी जैन को सिपज की उपलब्धि
पर खुशी है। इसी तरह आर्ट्स विषय में दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली गरिमा
जसरोटिया ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करने पर इसका श्रेय
दादा गिरधारी सिंह जसरोटिया और पिता पुष्पराज सिंह को दिया है। वह भविष्य
में केएएस और आईएएस उत्तीर्ण करके समाज और देश सेवा में अपना योगदान देना
चाहती है।
PIX: यहां क्लिक कर मिलें जम्मू यूनिवर्सिटी के टॉपर्स से
4 of 6
गवर्नमेंट महिला कालेज परेड की साइंस संकाय की रिया गुप्ता ने दूसरी पोजीशन हासिल कर अपने अभिभावकों सहित अपने कालेज का नाम भी रोशन किया है। रिया गुप्ता ने कहा कि दूसरी पोजीशन की खबर पाते ही वह और उसके अभिभावक बहुत ही ज्यादा खुश हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ उसे कामयाबी मिली है और अभी आगे भी ऐसी मेहनत के साथ सिविल सर्विस के क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि अभी वह जेयू के एंट्रेंस परीक्षा की तैयारी कर रही है, ताकि केमिस्ट्री के पीजी कोर्स में दाखिला मिल सके।
विज्ञापन
PIX: यहां क्लिक कर मिलें जम्मू यूनिवर्सिटी के टॉपर्स से
5 of 6
वहीं इसी कालेज की राधिका गुप्ता ने दसवीं पोजीशन हासिल कर अगली सीढ़ी पर कदम रखते हुए सिविल सर्विस की तैयारी करने वाली है। राधिका ने बताया कि पोजीशन हासिल करने पर उसे बहुत ही ज्यादा खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी वह केमिस्ट्री पीजी कोर्स के लिए जेयू के एंट्रेंस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
PIX: यहां क्लिक कर मिलें जम्मू यूनिवर्सिटी के टॉपर्स से
6 of 6
रागिनी ने तीसरी पोजीशन पर कब्जा कर अपना और अपने कालेज का नाम रोशन किया। रागिनी ने बताया कि वह और उसके माता पिता सबसे ज्यादा खुश हैं। उन्होेंने बताया कि अभी पोजीशन हासिल कर अरमान पूरे नहीं हुए हैं और अरमानों को पूरा करने के लिए अभी और मेहनत करनी है। उन्होंने बताया कि अभी वह एमकाम के लिए तैयारी कर रही हैं साथ ही उनका सपना है कि वह शिक्षण क्षेत्र में लेक्चरर के पद पर कार्य करते हुए विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य बनाने में अपना योगदान दें।