लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज केंद्र शासित प्रदेश की जम्मू लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। इस सीट पर भाजपा ने हैट्रिक लगाने के लिए प्रत्याशी जुगल किशोर को मैदान में उतारा है। वहीं, उन्हें पिछली बार की तरह इस बार भी कड़ी टक्कर देने के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार रमण भल्ला भी चुनावी रण में हैं। इसके साथ अंकुर शर्मा सहित कुल 22 उम्मीदवार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : संवाद
जम्मू लोकसभा सीट पर वोटिंग को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे से वोटिंग के लिए मतदाता घर से निकले।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : संवाद
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों से लेकर जम्मू के मुख्य शहर तक चुनावी माहौल बना रहा। हालांकि अवकाश होने के चलते सड़कों पर वाहन कम दिखे। लेकिन हर ओर मतदान को लेकर चर्चा बनी रही।
4 of 5
जम्मू लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : संवाद
जम्मू लोकसभा सीट के अंतर्गत चार जिलों में मतदान हुआ। इनमें जम्मू, सांबा, रियासी, और राजोरी की एकमात्र विधानसभा सीट सुंदरबनी-कालाकोट शामिल है।
जम्मू शहर में मतदान करने पहुंचे मतदाता
- फोटो : संवाद
सभी जिलों की 18 विधानसभाओं में बनाए गए 2416 पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग हुई। इस सीट के लिए कुल मतदान केंद्रों में 18 ग्रीन और 46 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए।