देश में सड़क मार्ग की सबसे लंबी चिनैनी नाशरी टनल में काम करने वालों के लिए नया साल काल बनकर आया। उधमपुर से 80 किमी दूर रामबन जिले के चंद्रकोट थाना क्षेत्र में जम्मू श्रीनगर हाईवे पर टनल कर्मचारियों के लिए बनी बैरक में लगी आग में 10 कर्मचारी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
2 of 17
उनके असलहे 12 बोर की छह रायफल जल गईं हैं। बताया जाता है कि बैरक में अमूमन 100 से अधिक लोग रहते हैं। लेकिन, वीरवार को 31 दिसंबर व शिफ्ट चेंज होने के कारण रात की छुट्टी थी और शुक्रवार की दिन में छुट्टी थी। यदि छुट्टी न होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। छुट्टी होने की वजह से आसपास के लोग अपने घर गए हुए थे।
विज्ञापन
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
3 of 17
घटना के दौरान कैंप से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र कुमार, तिलक सिंह, त्रिलोक सिंह, उत्तम सिंह, सुभाष सिंह, बंशीलाल ने बताया कि रात को अचानक अलार्म बजने पर नींद खुली। चारों ओर धुआं ही धुआं भरा था। किसी तरह वे निकल भागे।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
4 of 17
एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। टीम ने दो लोगों को जख्मी हालत में भी निकाला, जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल है।
विज्ञापन
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
5 of 17
डिप्टी डायरेक्टर फायर सर्विस कासिम बिजरान ने बताया कि देर रात करीब 12:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें मैसेज आया कि लेबर कैंप में जबरदस्त आग लगी है। तुरंत रामबन व बटोत से फायर सर्विस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने का कार्य आरंभ किया गया।
विज्ञापन
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
6 of 17
मृतकों के आश्रितों को 25-25 हजार रुपये मौके पर ही राहत राशि के तौर पर दिए गए हैं। बैरक विदेशी डिजाइन से फुलप्रूफ है। अन्य तीन बैरक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
7 of 17
बैरक में ठहरे सभी श्रमिकों से फोन पर संपर्क हुआ है। केवल दस लोगों से संपर्क नहीं हुआ। अन्य श्रमिक सुरक्षित हैं। दस लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
8 of 17
टनल का निर्माण कार्य करा रही बीसीसी कंपनी के निदेशक रंजीत धर्मपाल मलगोत्रा ने बताया कि पूरे रजिस्टर की जांच की गई है।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
9 of 17
अधिकतर श्रमिक आसपास क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो शाम आठ बजे ही काम समाप्त कर घरों में चले गए थे।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
10 of 17
अन्य मृतक पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बनिहाल- रामबन क्षेत्र के निवासी हैं। डीसी रामबन बशीर अहमद डार के अनुसार हादसे के समय बैरक में 30-40 श्रमिक ही मौजूद थे। नाशरी टनल से कुछ दूरी पर स्थापित दलास क्षेत्र में श्रमिकों के लिए लोहे की बैरकें बनाई गईं हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर रात को टनल में काम स्थगित कर दिया गया था।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
11 of 17
इन अवशेष को ताबूत में डालकर सुरक्षित रखा गया है। एक मृतक राकेश कुमार निवासी कांगडा की पहचान कर ली गई है।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
12 of 17
नौ लोगों के अवशेष का डीएनए उनके परिवार के सदस्यों के डीएनए से मिलाया जाएगा। डीएनए की रिपोर्ट के बाद अवशेष सौंपे जाएंगे।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
13 of 17
एसएसपी रामबन रंदीप कुमार ने बताया कि नौ लोगों की हड्डियों को राख से बरामद किया गया। मृतकों के परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई है।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
14 of 17
जम्मू से पहुंची एफएसएल तथा मेटल डिटेक्टर टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए। आग की चपेट में आकर बैरक, मेस, मेस के स्टोर रूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। मजदूरों के बिस्तर, अलमारियों में रखा सामान, टीवी आदि भी जल गए। टनल का काम अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
15 of 17
सूत्रों के मुताबिक लोहे और फाइबर से बनी बैरक में रात 12.30 बजे आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है।
जम्मू हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, दहल उठेगा दिल
16 of 17
नौ मृतकों के शरीर की हड्डियों को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है।