फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: संक्रमण बढ़ते ही लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगी घटने

Thu, 15 Apr 2021 02:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बाहरी राज्यों से कम पहुंच रहे लोग, जम्मू से जाने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा। कोई कोरोना तो कोई उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर घर जाने लगा।
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ते ही ट्रेन में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। राजधानी, बेगमपुरा सहित अन्य ट्रेन से जम्मू के लिए 50 फीसदी से भी कम यात्री ही सफर कर रहे है। मार्च में जहां आठ से नौ हजार यात्री आते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर चार से पांच सौ तक पहुंच गई है। हालांकि जम्मू से यूपी, दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे दो कारण देख जा रहे है, यूपी में अगले कुछ दिनों में पंचायत और बढ़ते कोविड संक्रमण के कारण सख्त होती पाबंदियां।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jammu tawi railway station - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल के पहले सप्ताह में जम्मू से बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 50 से 60 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

3 of 5
jammu tawi railway station - फोटो : अमर उजाला
इसमें यूपी के लिए सबसे ज्यादा लोग, रेलवे अधिकारी इसके पीछे यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को बता रहे हैं। बुधवार को जम्मू से यूपी जाने वाले सोहन लाल ने कहा कि वह बाड़ी ब्राह्मणा में फैक्टरी में काम करता था, कोविड के कारण फिर से सख्ती बढ़ने लगी है।
 

4 of 5
jammu railway station painting - फोटो : अमर उजाला
पिछले साल जैसे हालात न बन जाए इस लिए पहले ही घर जा रहे हैं। अभी रेलवे स्टेशन पर उतनी भीड़ नहीं है कि जिससे कहा जाए कि प्रवासी मजदूर फिर से वापिस अपने प्रदेश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : File Photo

यूपी में पंचायत चुनाव हैं, इसके कारण भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि ज्यादा संख्या नहीं है । रेलवे प्लेटफार्म पर कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। सख्ती बढ़ने से लोग अनावश्यक सफर करने भी बच रहा है। - सुधीर सिंह, डीटीएम, जम्मू रेलवे

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना की स्थिति गंभीर दो सप्ताह में 10 हजार से अधिक संक्रमित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें