कश्मीर समेत प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। कुपवाड़ा जिले के ऊपरी इलाके में मध्यम और अनंतनाग, बारामुला, कुलगाम, बांदीपोरा और गांदरबल में हल्के हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
jammu kashmir snowfall
- फोटो : बसित जरगर
विभाग ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं। जम्मू संभाग में कठुआ जिले के बनी-बसोहली, पर्यटन स्थल नत्था टॉप, किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
3 of 5
jammu kashmir snowfall
- फोटो : बसित जरगर
कश्मीर संभाग के सभी जिलों में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं। श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया है। पुंछ-राजोरी को जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से बंद चल रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बारिश में पस्सियां गिरने से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार तड़के से ही कश्मीर घाटी के लगभग सभी ऊपरी इलाकों समेत जम्मू संभाग के कुछ ऊपरी इलाकों के साथ-साथ सोनमर्ग-द्रास के इलाके में हल्की बर्फबार हुई है।
4 of 5
jammu kashmir snowfall
- फोटो : बसित जरगर
23 से 25 नवंबर तक इन ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है और उसके बाद 26 नवम्बर की दोपहर से मौसम में सुधार आने की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, बानिहाल, शोपियां, पुंछ, राजोरी के साथ-साथ पीर पांचाल की पहाड़ियों पर अच्छी खासी बर्फ रिकॉर्ड की जाएगी।
श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह हाईवे भी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। हाईवे पर मनीगाम, सोनमर्ग, द्रास और जोजिला पर काफी बर्फ जमी हुई है। राजधान टॉप पर हुई बर्फबारी के चलते बांदीपोरा-गुरेज रोड को भी बंद कर दिया गया है।