फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: सर्दी के सितम पर भारी ये खूबसूरत तस्वीर है...ये कश्मीर है

Wed, 13 Jan 2021 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के चलते लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां पारा -7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठीक ऐसा तापमान 14 जनवरी 2012 को दर्ज किया गया था। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
इस बीच मंगलवार को जम्मू समेत संभाग के कई जिलों में कोहरे की चादर बिछी रही। जम्मू में दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन अधिकतर समय कोहरा छाया रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कई मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर बिछी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अगले दस दिन तक बहाल होने की उम्मीद नहीं है। रामबन के केला मोड़ पर एक पुल के पहुंच मार्ग के धंस जाने के कारण रविवार की शाम से हाईवे बंद है। यातायात बंद होने से घाटी जाने और वहां से दोनों ओर हजारों वाहन और यात्री फंसे हुए हैं।

4 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
एनएचएआई (रोड कंस्ट्रक्शन एंड मेनटेनिंग एजेंसी) के परियोजना निदेशक के अनुसार हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को कंक्रीट डालकर दुरुस्त करने में कम से कम दस दिन लग जाएंगे। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के लिए बीआरओ को बैली पुल का निर्माण करने को कहा गया है। फिलहाल हवाई मार्ग चालू है। 
विज्ञापन

5 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
यातायात पुलिस हेडक्वार्टर के अनुसार हाईवे पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जम्मू से रामबन तक यातायात बहाल है।
विज्ञापन

6 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-डोडा-किश्तवाड़, जम्मू-रामबन, गूल संगलदान, मगरकोट,-बनिहाल, बनिहाल-काजीकुंड तक यातायात बहाल है।
विज्ञापन

7 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
पुंछ और राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन

8 of 8
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
यातायात विभाग ने यात्रियों से एनएचडब्ल्यू-44 पर ट्रैफिक नियंत्रण केंद्रों की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें