राज्य पुलिस में कांस्टेबल पद पर की गई भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हजारों युवाओं की खाकी पहनने की तमन्ना पूरी हो गई है। करीब तीन महीने पहले हुई भर्ती का रविवार को परिणाम घोषित हुआ। खुद सबसे पहले राज्य पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने इसकी जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : File Photo
कुल 4956 उम्मीदवार कांस्टेबल के लिए चुने गए हैं। एग्जीक्यूटिव और आर्म्ड पुलिस दोनों में युवाओं को नियुक्त किया गया है। करीब पांच हजार युवाओं के लिए भर्ती की गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : SELF
118217 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसमें से 96 हजार को शारीरिक टेस्ट के लिए चुना गया। 27844 युवा लिखित परीक्षा के लिए चुने गए। इमसें 1814 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
4 of 5
जेके पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जानकारी दी गई है। डीजीपी एसपी वैद ने सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि कांस्टेबलों की भर्ती का परिणाम घोषित करते हुए बहुत खुशी हो रही है।
4956 उम्मीदवार चुने गए हैं, चुने गए उम्मीदवारों को मुबारकबाद। परिणाम घोषित होने के बाद युवाओं ने अपना नाम मोबाइल पर ही चेक कर लिया। हालांकि कइयों को निराशा भी मिली। विभाग ने कुछ युवाओं की लिस्ट लंबित भी रखी है।