फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरोली में पस्सियां गिरने से हुआ हादसा, फिर बंद हुआ जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे, देखिए तस्वीरें

Fri, 26 Mar 2021 03:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिनैनी
विज्ञापन
1 of 5
समरोली में हादसा - फोटो : रोहित गुप्ता

समरोली के पास पस्सियां गिरने से हादसा हो गया है। जिसमें एक जेसीबी तवी नदी में जा गिरी, साथ ही एक डंपर को आग लग गई है। जिसे बुझाने के लिए फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। इस दर्दनाक हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। पस्सियां गिरने से हाईवे पर यातायात बंद हो गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन

2 of 5
समरोली में हादसा - फोटो : रोहित गुप्ता
वहीं चट्टाने गिरने की वजह से शुक्रवार को भी हाईवे के खुलने की उम्मीद  नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि जेसीबी में मौजूद एक व्यक्ति इस हादसे में घायल हुआ है जिसे चिनैनी अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
समरोली में हादसा - फोटो : रोहित गुप्ता
राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है, हर कोई हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहा है।

4 of 5
समरोली में हादसा - फोटो : रोहित गुप्ता
बता दें कि हाईवे पर पस्सियां गिरने की वजह से समरोली से लेकर चिनैनी तक वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है, जिसके खुलने की अभी तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समरोली में हादसा - फोटो : रोहित गुप्ता
इस हादसे में एक जेसीबी मशीन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, राजमार्ग पर जमा हुआ मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। यातायात बाधित होने की वजह से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बाहरी राज्यों से श्रीनगर को जाने वाले ट्रकों को कतार लगना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें