फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी अबरार के खात्मे की कहानी: साजिश के तहत सुरक्षाबलों को ले गया अपने ठिकाने तक, फिर ऐसे हुआ ढेर

Tue, 29 Jun 2021 11:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर नदीम अबरार - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मल्हूरा पारमिपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर नदीम अबरार को मार गिराया गया है। सोमवार को आतंकी अबरार को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जहां वो छिपा हुआ था उस घर में एक एके-47 राइफल रखी हुई है। सुरक्षाबल जब उसे रिकवर करने पहुंचे तो अबरार का एक साथी वहां पहले से ही छिपा हुआ था। उसने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान अबरार को गोली लग गई। वहीं जवाबी कार्रवाई में दूसरे आतंकी को सेना ने मार गिराया। 

इस मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन के आईजी ने बताया कि नदीम अबरार को सोमवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने एक ठिकाने में एके-47 राइफल होने की बात कही थी। जिसको देखते हुए उसे ठिकाने तक ले जाया गया। इसी दौरान उसके एक साथी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए।
विज्ञापन

2 of 5
आईजीपी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
आईजीपी विजय कुमार ने कहा कि कुछ दिनों में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं। आतंकी निर्दोष और मासूम लोगों को निशाना बना रहे हैं। वो नहीं चाहते कि घाटी में अमन हो। आईएसआई के इशारे पर यहां के स्थानीय युवाओं को सक्रिय किया गया है, जिसके चलते बीते दिनों घाटी में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एक-के 47 राइफल बरामद हुई हैं। बताया कि नदीम अबरार लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। 

 

4 of 5
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
नदीम अबरार कई हमलों और हत्याओं में शामिल था। उसका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वहीं, अवंतीपोरा हमले को लेकर आईजी ने कहा कि इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो विदेशी आतंकियों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ड्रोन, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन हमले पर उन्होंने कहा कि यह एक तकनीकी खतरा है। हम तकनीक के साथ इसका जवाब देंगे। इस संबंध में कल हमने 15 कोर मुख्यालयों में बैठक की थी। एक और ड्रोन आज डल झील के ऊपर देखा गया। पुलिस ने इसे जब्त कर एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें