कश्मीर घाटी में पसरा सन्नाटा
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए कश्मीर के अधिकतर हिस्से में लागू कड़े प्रावधानों के चलते सोमवार को मुख्यधारा का कोई भी नेता वहां नहीं पहुंचा। मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस ने हड़ताल का आह्वान किया था। नेशनल कांफ्रेंस के एक नेता ने कहा कि शहीदों के कब्रिस्तान जाने की अनुमति मांगी गयी थी, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।