फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कैसी होगी पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ के बिना अमरनाथ यात्रा

Sat, 17 Apr 2021 11:59 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : ANI
कोरोना चुनौतियों के बीच अमरनाथ यात्रा 2021 की तैयारियां की जा रही हैं। देशभर की बैंक शाखाओं के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से ऑनलाइन यात्री पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू की गई है। लेकिन कोरोना के चलते यात्रा के लिए कई चुनौतियां भी रहेंगी। खासतौर पर चिकित्सा स्टाफ की पर्याप्त तैनाती बड़ी चुनौैती रहेगी। इस बार देश के विभिन्न राज्यों से वालंटियर तौर पर आने वाले डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ के भी नहीं पहुंचने की आशंका है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के चलते देशभर के अधिकांश हिस्सों में चिकित्सा स्टाफ कोविड वैक्सीन और टेस्टिंग व सैंपलिंग में जुटा हुआ है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पिछले दो साल से अमरनाथ यात्रा विभिन्न कारणों से प्रभावित होती रही है। इस बार आगामी 28 जून से 54 दिन की यात्रा का शेड्यूल तय किया गया है। लेकिन अप्रैल में देशभर में कोविड की दूसरी लहर ने चुनौतियां फिर से बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के लिए यूपी, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली आदि राज्यों से वालंटियर तौर पर डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ श्राइन क्षेत्र में तैनात होकर अपनी सेवाएं देता था।

4 of 5
अमरनाथ यात्रा
इसके अलावा जम्मू संभाग से भी चिकित्सा स्टाफ को डेप्यूटेशन पर कश्मीर में भेजा जाता था। लेकिन मौजूदा कोरोना से सारी जगह हालात खराब हैं और अधिकतर स्टाफ चिकित्सा देखभाल में जुटा हुआ है। अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए भी मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों में अलग से डॉक्टर नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. रेणु शर्मा का कहना है कि अभी अमरनाथ यात्रा के लिए चिकित्सा स्टाफ का ब्योरा नहीं मांगा गया है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारी कोविड चिकित्सा देखभाल में तैनात किए गए हैं और आगामी कई महीनों तक यह प्रक्रिया जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुबह-शाम हो रहा मां भगवती का गुणगान, प्रसिद्ध गायकों की भेंटों से गूंज रहा वैष्णो धाम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें