फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम इलाकों में कोरोना के खिलाफ जंग: नदी पार करके जाते हैं टीकाकरण करने, देखिए ये तस्वीरें

Sat, 05 Jun 2021 03:30 PM IST
प्रशांत कुमार रवि वर्मा, राजोरी
विज्ञापन
1 of 5
राजोरी जिले के दुर्गम इलाकों में टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के कंडी इलाके में टीकाकरण करना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इसकी वजह यह है कि जिले के कई इलाके ऐसे हैं जहां तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग की दिक्कतें हैं। इन इलाकों में वाहनों का पहुंचना तो दूरी की बात है, पैदल चलना भी दूभर है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को कड़ी मशक्कत के बाद वैक्सीनेशन करने पहुंचना पड़ रहा है।

कंडी ब्लॉक मेडिकल अधिकारी(बीएमओ) डॉक्टर इकबाल मलिक ने बताया कि कंडी के कई ऐसे दूरदराज के पिछड़े इलाके हैं जहां पर सड़क मार्ग सही न होने की वजह से वाहन नहीं पहुंच पाते हैं। इसके साथ ही कई इलाके ऐसे हैं जहां सड़क मार्ग ही नहीं है। ऐसे इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को पैदल पहाड़ों पर चढ़ना पड़ता है। इतना ही नहीं नदी-नाले पार करके वैक्सीनेशन करने पहुंचना पड़ता है। शुक्रवार को भी कुछ टीमों ने नदी को पार कर टीकाकरण करने के लिए लोगों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
राजोरी जिले के दुर्गम इलाकों में टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
कई स्वास्थ्य कर्मियों ने पहाड़ों पर चढ़ाई करके लोगों को वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों को वैक्सीनेशन करने के लिए खेतों में भी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
राजोरी जिले के दुर्गम इलाकों में टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
बीएमओ ने बताया कि इसका उद्देश्य दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी कोविड के खिलाफ सौ फीसदी आबादी का टीकाकरण करना है।

4 of 5
राजोरी जिले के दुर्गम इलाकों में टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पण, टीम वर्क और अथक प्रयासों से हम सब मिलकर कोरोना वायरस को हराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजोरी जिले के दुर्गम इलाकों में टीकाकरण अभियान - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीएमओ ने जनता से भी अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें