सोपोर मुठभेड़ की जानकारी देते हुए अधिकारी
- फोटो : साकिव नबी
7 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर दीपक मोहन ने राफियाबाद में संवाददाताओं से कहा, 'मारे गए आतंकवादियों की पहचान उस्मान और उमर के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान मूल के थे और लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े थे।' ब्रिगेडियर ने कहा कि उस्मान 2020 से कश्मीर घाटी में सक्रिय था। सेना अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के बाद काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का श्रेय कश्मीरी लोगों को भा जाता है। सुरक्षा बल कश्मीर में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।