फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: उड़ी में मिले युद्ध में प्रयोग होने वाले घातक हथियार, घाटी से पहली बार पाकिस्तानी गुब्बारे जब्त

Mon, 26 Dec 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
उड़ी सेक्टर से बरामद हथियार - फोटो : पीआरओ
दो सप्ताह से लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने बारामुला जिले के उड़ी स्थित रामपुर ब्रिगेड के हथलंगा नाला के क्षेत्र से शनिवार को आठ घंटे की कवायद के बाद युद्ध में प्रयोग होने वाले घातक हथियार और गोला-बारूद बरामद कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। आशंका है कि ये हथियार सीमापार से कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकियों के लिए भेजे गए थे। इसमें बड़ी बात यह है कि अभी तक जम्मू में पाए जाने वाले पाकिस्तानी गुब्बारे पहली बार कश्मीर घाटी में भी जब्त किए गए। सेना और पुलिस ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।   
विज्ञापन

2 of 6
उड़ी सेक्टर से बरामद हथियार - फोटो : पीआरओ
19वीं इन्फ्रैंटी डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल अजय चांदपुरिया, 3 राजपूत के कमांडिंग अफसर कर्नल मनीष पुंज व एसएसपी बारामुला रईस मोहम्मद ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रामपुर सेक्टर हथलंगा नाला के साथ है, यहां घना कोहरा रहता है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के दौरान लांचपैड पर संदिग्ध हलचल देखी गई। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में आठ घंटे तलाशी अभियान चलाया। कर्नल मनीष पुंज ने बताया कि पिछले दो हफ्ते में हमने मिलिट्री इंटेलिजेंस, केंद्र और राज्य की विभिन्न खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर कई तलाशी अभियान चलाए।
विज्ञापन

3 of 6
उड़ी सेक्टर में मिले हथियारों के बारे में बताते अधिकारी - फोटो : पीआरओ
इनपुट था कि बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से पहले घुसपैठ को अंजाम दिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। एसएसपी भट्ट ने कहा कि हमने सेना के साथ मिलकर घुसपैठ , हथियारों व नशे की तस्करी की कोशिशों को नाकाम किया। शनिवार को मिले जखीरे में पहली बार घाटी में पाकिस्तानी गुब्बारे देख रहे हैं जो हमने पहले जम्मू की तरफ देखे थे। मेजर जनरल अजय चांदपुरिया ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति लगभग सामान्य है क्योंकि आतंकवादियों की संख्या और हथियारों व गोला-बारूद की उपलब्धता अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।

4 of 6
उड़ी सेक्टर से बरामद हथियार - फोटो : पीआरओ
उन्होंने कहा हथियारों की बरामदगी या तो आतंकियों की घुसपैठ कराने का मामला है अथवा हथियारों की तस्करी का। हम अभी सूचनाओं का विश्लेषण कर रहे हैं। सभी विवरण साझा नहीं कर सकते, परंतु सीमापार लांच पैड पर हलचल देखी गई थी। संभवत: आतंकी घबरा गए और युद्ध जैसी चीजों को छोड़कर उस तरफ चले गए। उन्होंने कहा कि सीमा पर से न केवल घुसपैठ के प्रयास किए गए हैं बल्कि पूर्व में भी युद्ध जैसे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी की गई है। कुछ क्षेत्र हैं जहां नियंत्रण रेखा के करीब नियंत्रण रेखा की बाड़ के आगे हमारे घर हैं और नियंत्रण रेखा पर लोगों की आवाजाही के कारण समय-समय पर इस तरह के प्रयासों की सूचना मिलती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
उड़ी सेक्टर से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

रामपुर सेक्टर में ये हथियार मिले

रामपुर सेक्टर के हथलंगा नाला इलाके से आठ घंटे तक चले तलाशी अभियान में आठ एके-74 राइफल, 24 एके-74 राइफल मैगजीन, .30 एमएम की 12 चीन में बनी पिस्तौल,  24 पिस्टल मैगजीन, पिस्टल के 244 कारतूस, नौ चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड , पांच पाकिस्तान निर्मित हैंड ग्रेनेड, आई लव पाकिस्तान के निशान वाले 81 गुब्बारे और पाकिस्तान के निशान वाले पांच सिंथेटिक बैग मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उड़ी सेक्टर से बरामद हथियार - फोटो : पीआरओ

इस वर्ष एलओसी पर 8 ऑपरेशन

रामपुर सेक्टर में इस साल एलओसी पर या एलओसी के करीब करीब 6-8 ऑपरेशन में 14 एके राइफल, 20 पिस्टल, एक एम16 राइफल, 76 हैंड ग्रेनेड, 1226 एके कारतूस. 9 एमएम कारतूस (484), 15 किलो ड्रग और मादक पदार्थों के 10 संदिग्ध पैकेट बरामद किए गए हैं।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें