जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ बना रहने के बावजूद तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। श्रीनगर में पारा शून्य से 4.2 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। इस कारण डल झील जमने लगी है। हालांकि दोपहर को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन सुबह, शाम और रात को शीत लहर का प्रकोप है।
विज्ञापन
2 of 5
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
माइनस 4.2 डिग्री के साथ श्रीनगर में शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। पिछले चार दिनों में कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
dal lake
- फोटो : BASIT ZARGAR
श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 9.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.5 डिग्री और लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.9 तक लुढ़क गया है।
4 of 5
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में खिली धूप, रात का तापमान 5.5 डिग्री
वहीं जम्मू में मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में सुधार आया है और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि न्यूनतम तापमान यहां भी 5.5 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रियासत में आगामी दिनों में भी मौसम साफ ही रहेगा।