रियासत में पवित्र रमजान माह की इबादतों और रोजों के खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई गई। अमन की दुआ करने के लिए मसजिदों में हजारों नमाजी पहुंचे। खरीददारों से दिनभर बाजार पटे रहे।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हजरत बल, कश्मीर में नमाज में शामिल होकर अमन के लिए दुआ मांगी। इस दौरान शहरी विकास मंत्री आसिया नकाश, विधायक अंजुम फाजली आदि मौजूद रहे। इस नमाज में विशेषतौर पर महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : Amar Ujala
इस बीच जम्मू-कश्मीर शिया एसोसिएशन की ओर से इमामबाड़ा जादी बाल श्रीनगर में करवाई गई नमाज में एसोसिएशन के चीफ पेटरन एवं खेल मंत्री मौलाना इमरान रजा शामिल हुए।
4 of 9
omar abdullah
- फोटो : Amar Ujala
नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता जुनेद अजीम मट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : Amar Ujala
बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरों पर ईदी का उत्साह रहा। मुसलिम भाइयों को गले लगाकर अन्य समुदाय के लोगों ने ईद की बधाई दी। भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश फैलाया गया। इस दौरान सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
6 of 9
eid
- फोटो : Amar Ujala
शहर के रेजीडेंसी रोड स्थित प्रमुख ईदगाह में सुबह नमाज के लिए हजारों नमाजियों की भीड़ पहुंची। नमाज के दौरान एक साथ हजारों हाथ उठे और रियासत के लिए अमनचैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान विधायक राजेश गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 9
eid
- फोटो : Amar Ujala
इसी तरह गुज्जर नगर, खटिकां तालाब, पंजतीर्थी, उस्ताद मोहल्ला आदि स्थानों पर भी मसजिदों में नमाज के लिए भीड़ पहुंची। ईद पर पुराने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही खरीददारी का दौर शुरू हो गया था। बच्चों में ईद को लेकर ज्यादा उत्साह रहा।
8 of 9
eid
- फोटो : Amar Ujala
ईद पर सविइयों, टोपियों, वस्त्रों की जमकर बिक्री हुई। मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं और युवतियों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। पुराने शहर के फत्तू चौगान और पक्का डंगा क्षेत्र में यह भीड़ सबसे ज्यादा रही।