जम्मू बस स्टैंड पर हुए हैंडग्रेनेड हमले की साजिश आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने रची थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिज्बुल कमांडर फारूक अहमद भट्ट के इशारे पर हमले को अंजाम देने वाले यासिर भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। यासिर हमले को अंजाम देने के बाद नगरोटा के रास्ते शहर से बाहर भागने की फिराक में था।