कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
Mon, 02 Feb 2015 01:28 PM IST
रविवार को घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण हाईवे पर कई बार ट्रैफिक रोकना पड़ा।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
हाइवे पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा और ट्रैफिक रेंगता रहा। बर्फबारी होने के चलते दोपहर एक बजे श्रीनगर से हाईवे को बंद कर दिया गया था।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
इसके अलावा जम्मू से भी शाम साढ़े पांच बजे के बाद वाहनों को हाईवे पर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
ट्रैफिक पुलिस अफसरों के मुताबिक सोमवार को हाईवे पर ट्रैफिक जारी रहने की सूरत में जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों को रवाना किया जाएगा।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
रात को अधिक बर्फबारी होने की सूरत में सोमवार को भूस्खलन और फिसलन की आशंका के चलते हाईवे को बंद भी किया जा सकता है।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
जम्मू संभाग के डोडा जिले में भी प्रशासन की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
साथ ही बर्फबारी के दौरान मकानों अथवा अन्य इमारतों की छतों से बर्फ न हटाने की चेतावनी भी जारी की है।
कश्मीर में सफेद चादर का कहर, देखें तस्वीरें
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश, भारी बर्फबारी और मैदानों में तेज बारिश होने के आसार हैं।