फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Mahadev: ऑपरेशन सिंदूर के बाद 14 आतंकियों की जारी हुई थी सूची, अभी जिंदा हैं ये 11 दहशतगर्द

Tue, 29 Jul 2025 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बीच ऑपरेशन महादेव शुरू करते हुए सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर के दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन लांच किए। खुफिया एजेंसियों ने कश्मीर के 14 आतंकियों को सूची जारी की थी। इसमें से तीन तो मारे गए लेकिन 11 अभी बाकी हैं। इनकी तलाश में सुरक्षा एजेंसियां लगातार ऑपरेशन चला रही हैं। गत 13 मई को सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में इनमें से तीन को मार गिराया था।

विज्ञापन

2 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
सूत्रों के अनुसार 20 से 40 वर्ष की आयु के ये आतंकी पाकिस्तान से विदेशी आतंकवादियों को रसद और जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करके सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं। पहचाने गए ये आतंकी कथित तौर पर तीन प्रमुख पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइवा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। इनमें से तीन हिजबुल मुजाहिदीन से, पांच एलईटी से और तीन जेईएम से जुड़े हैं।

विज्ञापन

3 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
ऑपरेशन केलर में तीन आतंकवादी मारे गए
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुक्रू केलर इलाके में लश्कर के तीन आतंकी शहिद, अदनान शफी डार और अहसान अहमद शेख मारे गए।

4 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
अब ये जिंदा...
आदिल रहमान डेन्टू : लश्कर
आसिफ अहमद : जैश
जुबैर अहमद वानी (39): हिजबुल
हारिस नजीर (20): लश्कर 
नसीर अहमद वानी (21) : लश्कर 
आमिर अहमद डार: लश्कर 
आसिफ अहमद खांडे (24): हिजबुल 
आमिर नजीर वानी (20): जैश 
यावर अहमद भटः जैश
हारून रशीद गनई (32): हिबजुल 
जाकिर अहमद गनी (29): लश्कर
विज्ञापन

5 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
उत्तरी कमान के प्रमुख ने जांचीं ऑपरेशनल तैयारियां
उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सोमवार को श्रीनगर स्थित चिनार कोर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उत्तरी कश्मीर में चल रही ऑपरेशनल तैयारियों और आतंकरोधी प्रयासों की समीक्षा की। इसमें उच्च प्राथमिकता वाला ऑपरेशन शिवा भी शामिल है।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर सेना के ध्यान को दोहराया और सीमा पार के खतरों से निपटने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उनका दौरा तीर्थयात्रा सीजन के दौरान सुरक्षा कड़ी करने और संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के बीच हो रहा है।

विज्ञापन

6 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
चिनार कोर ने एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा, उत्तरी कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने चिनार कोर का दौरा किया और ऑपरेशन शिवा सहित उत्तरी कश्मीर में चल रहे अभियानों और तैयारियों की समीक्षा की। लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा को एलओसी और आंतरिक इलाकों में सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में चल रहे आतंकरोधी अभियानों की जानकारी दी गई। उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत क्षेत्रीय इकाइयों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल और समन्वय का आकलन किया।

विज्ञापन

7 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
सेना कमांडर ने चिनार कोर के सभी रैंकों की उनकी अटूट प्रतिबद्धता, अनुकरणीय व्यावसायिकता और कठिन एवं उच्च ऊंचाई वाली परिचालन परिस्थितियों में दृढ़ धैर्य के लिए सराहना की। सेना कमांडर ने शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर सतर्कता, परिस्थितिजन्य जागरूकता और सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया।

8 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
पर्यटकों की जान बचाने की कोशिश करने वाले आदिल शाह के भाई बोले- बहुत अच्छा हुआ
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आदिल हुसैन शाह के छोटे भाई सैयद नौशाद हुसैन शाह ने एक वीडियो जारी कर सेना द्वारा ऑपरेशन महादेव में मार गिराए आतंकवादियों की उपलब्धता पर बधाई दी और उनका शुक्रिया अदा किया। 

9 of 16
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जिन लोगों की जान गई उनमें हापतनाड़ गांव के पोनी वाले सैयद आदिल हुसैन शाह भी था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें 25 पर्यटक थे। आदिल पर्यटकों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। 

10 of 16
Security forces - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों को यह रास नहीं आया और उनकी हत्या कर दी। नौशाद ने वीडियो में कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं अपनी सरकार और सेना का जिन्होंने आज इस बहुत बड़े काम को अंजाम दिया। तीन आतंकवादियों को मार गिराया जिन्होंने बायसरन घाटी में निहत्थे मासूम लोगों का क़त्ल किया था। 

11 of 16
Security forces - फोटो : अमर उजाला
मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं सरकार और सेना का जिन्होंने बहुत अच्छा कदम उठाया और इन लोगों को मार गिराया। इससे लगता है कि जो 26 परिवार हैं उनको थोड़ा इंसाफ मिला। अमर उजाला के साथ फोन पर बात करते हुए नौशाद ने कहा कि हमने भी जब यह सुना कि मुठभेड़ में वो आतंकी मारे गए हैं तो हमें ऐसा लगा कि किसी हद तक उन परिवार वालों को इंसाफ मिला है जिनके अपने इस हमले में मारे गए। उन्होंने कहा कि निहत्थे मासूमों की बेरहमी से हत्या करने वालों के साथ ऐसा अंजाम होना चाहिए। 

12 of 16
Security forces - फोटो : अमर उजाला
सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान समेत तीन आतंकी मार गिराए
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बीच ऑपरेशन महादेव शुरू करते हुए सेना ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। श्रीनगर के दाचीगाम के ऊपरी क्षेत्र में हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा के बताए जा रहे हैं।

13 of 16
Security forces - फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था जिबरान
सेना ने देर रात तक आधिकारिक रूप से इनकी पहचान जाहिर नहीं की, लेकिन सैन्य सूत्रों के अनुसार मारा गया एक आतंकी पहलगाम आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता सुलेमान उर्फ आसिफ है। दो अन्य की पहचान जिबरान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। जिबरान पिछले वर्ष सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था।

14 of 16
सेना को बड़ी कामयाबी - फोटो : @AdityaRajKaul
मुठभेड़ स्थल से एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल बरामद
मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एक एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल, एके सीरीज की दो राइफल समेत गोला-बारूद बरामद हुए हैं। दाचीगाम वन क्षेत्र श्रीनगर से 25 किमी दूर है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान में अभी वक्त लगेगा। 

15 of 16
security forces - फोटो : पीटीआई
ऑपरेशन से जुड़े एक सैन्य अफसर ने बताया, स्पेशल फोर्सेज 4 पैरा व 24 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) को पहलगाम हमले में आतंकियों की ओर से इस्तेमाल सैटेलाइट फोन के उपयोग का संकेत मिला था। इसके तत्काल बाद ऑपरेशन महादेव शुरू कर घेराबंदी की गई। 

विज्ञापन

16 of 16
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
दहशतगर्दों की मौजूदगी की पुष्टि होने पर अतिरिक्त बल बुलाकर घेरा और भी सख्त किया गया, ताकि वे भाग न सकें। खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें